बिहार के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज, जहां से प्लेसमेंट के बाद मिलता है लाखों का पैकेज;जाने फीस

Bihar Top-10 engineering colleges: जेईई मेन 2023 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने जेईई की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए हैं, वह जेईई एडवांस की परीक्षा के बाद आईआईटी में एडमिशन लेंगे। वहीं जिन अभ्यर्थियों की जेईई मेन में अच्छी रैंकिंग आएगी, वो बीटेक करने के लिए देश के टॉप कॉलेजों में एडमिशन लेंगे। ऐसे में आइए हम आपको बिहार के इंजीनियरिंग के टॉप कॉलेजों के बारे में बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि यहां एडमिशन के लिए कितने अंक लाना जरूरी है…

आईआईटी पटना

बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में सबसे पहला नाम आईआईटी पटना का है। जेईई एडवांस में अच्छी रैंकिंग लाने वाले छात्र आईआईटी पटना में आराम से एडमिशन ले सकते हैं बता दे यहां 1 साल की बीटेक की फीस 2,64,145 रुपए है। वही इससे जुड़े सभी बाकी सवालों के जवाब के लिए आपको आईआईटी पटना की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना

बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दूसरे नंबर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना का नाम शामिल है। यहां बीटेक में एडमिशन के लिए आपको जेईई में अच्छा स्कोर करना होगा। यहां की 1 साल की फीस 1,66,000 रुपए है। साथ ही इससे अधिक जानकारी के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

ये भी पढ़ें- Top Engineering Colleges: पास कर ली जेईई मेन की परीक्षा, तो यहां देखें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज गोपालगंज

बीटेक में एडमिशन के लिए बिहार के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में एक नाम गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज गोपालगंज का भी है, जहां की 1 साल की फीस 1,00,000 रुपए है। साथ ही बता दें कि यहां पर जरूरतमंद छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

ये भी पढ़ें-

गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग

बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में अगला नाम गया कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग का है। जहां की 1 साल की फीस 1 लाख रुपए है। बीटेक की पढ़ाई से जुड़ी बाकी सभी जानकारियों के लिए आपको कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी

बिहार के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में अगला नाम आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का है, जहां से बीटेक की पढ़ाई करने के बाद आप अच्छी जगह प्लेसमेंट ले सकते हैं। बता दे इस कॉलेज की फीस से लेकर बाकी सभी जानकारियां जानने के लिए आपको कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

नेताजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी

इंजीनियरिंग के बेस्ट कॉलेज में अगला नाम नेताजी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी का है, जहां से छात्र बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर 1 साल की फीस 1,08,000 है। बाकी सभी जानकारियों के लिए आपको कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

बिहार के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज में भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का नाम भी शामिल है, जहां से आप बीटेक की पढ़ाई कर अच्छी जगह प्लेसमेंट पा सकते हैं। यहां पर 1 साल की फीस 1,12,000 रुपए है। साथ ही इस कॉलेज में पढ़ाई से जुड़ी बाकी सभी जानकारियों के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर चेक करना होगा।

नालंदा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग

लिस्ट में अगला नाम नालंदा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग का है, जहां से आप बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर 1 साल की फीस 1,20,000 रुपए है ।बाकी पढ़ाई से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए आपको कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

ये भी पढ़ें- भारत के टॉप-10 एग्रीकल्चर कॉलेज, लाखों का पैकेज चाहिये तो यहां से करे एग्रीकल्चर की पढ़ाई; जाने फीस

मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

बिहार के बेस्ट कॉलेज की लिस्ट में एक नाम मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का भी है, जहां से आप बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर 1 साल की फीस 80,000 रुपए है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

अगर आप कम फीस वाले अच्छे कॉलेज की तलाश कर रहे हैं ,तो बता दे हाजीपुर का सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज बेस्ट ऑप्शन है। यहां से आप बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। बता दे यहां पर 1 साल की फीस 38,000 रुपए है। हालांकि यहां पर आपको इंजीनियरिंग में डिप्लोमा मिलता है।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।