आज बिहार के लास्ट चरण के चुनाव होने के बाद एग्जिट पोल आने स्टार्ट हो गए हैं. सभी चैनलों के एग्जिट पोल धीरे धीरे कर सामने आ रहे हैं। इस बीच टुडे चाणक्य एग्जिट पोल भी सामने आया है, इसका एग्जिट पोल बिल्कुल ही अलग है। इनके एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव की जैसे मानो आँधी आ गई है वहीं एनडीए की नैया पूरी तरह से मानो डूब गई है।
टुडे चाणक्य एग्जिट पोल में इस बार आरजेडी और कांग्रेस गठबंधन को 44 फ़ीसदी के वोट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, वही नीतीश कुमार की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन बिल्कुल ही डूबता हुआ नजर आ रहा है। इस एक्ज़िट पोल में पूरी तरह से तेजस्वी यादव अगले मुख्यमंत्री बनते नजर आ रहे हैं।
आइए जानते हैं किन के खाते में कितनी सीटें आई है
टुडे चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में- अन्य के खाते में 4 , बीजेपी और जदयू दोनों मिलाकर 55 सीटें जबकि इस बार आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन ने रिकॉर्ड सीट लाते हुए 180 से ज्यादा सीटों पर कब्जा करते हुए दिखाया गया है।
सबसे ज्यादा मुख्यमंत्री के तौर पर ये है पसंद
चाणक्य टुडे एग्जिट पोल के अनुसार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के तौर पर भी काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इन्हें 44 परसेंट वोट सीएम उम्मीदवार के रूप में मिले हैं, वही तीन बार रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 35 परसेंट लोगों ने मुख्यमंत्री के तौर पर देखा चाहा है, इसके अलावा चिराग पासवान इस दौर में बिल्कुल ही दूर नजर आ रहे हैं, उन्हें सीएम के तौर पर मात्र 7 परसेंट लोगों ने ही पसंद किया है।
सरकार बदलने पर लोगो की यह थी राय
टुडे चाणक्य एग्जिट पोल में एक बड़ा बात यह भी बटाई गयी है कि इस बार ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार को बदलना चाहते थे। जब लोगों से यह सवाल पूछा जाता था कि क्या आप अपना सरकार बदलना चाहते हैं तो इस पर 63% लोगों ने सरकार बदलने को लेकर अपनी सहमति जताई। वहीं 27% लोग ने वर्तमान सरकार को ही फिर से आने की इच्छा जताई।

नितीश कुमार की ये रेटिंग दिया लोगो ने
वहीं चाणक्य टुडे एग्जिट पोल में नीतीश सरकार को रेटिंग देने की मुद्दे पर 21% लोगों ने सीएम नीतीश कुमार को अच्छा कहा, 29 परसेंट लोगों ने इन्हें औसत बताया, जबकि 37 परसेंट लोगों ने नीतीश कुमार को बिल्कुल ही खराब बताया।