‘छोटा पैकेट, बड़ा धमाका’, पूर्णिया की इस बच्ची को फॉलो करते है निरहुआ और अक्षरा सिंह जैसे सुपरस्टार

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 01 मार्च 2021, 7:25 अपराह्न

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, सीखने की लगन कभी सुविधा की गुलाम नहीं होती । जिस पॉपुलैरिटी के लिये लोग हजारो हजार खर्च करते है और जिस सफलता के लिये लोग बंद आँखों से सपने देखते है, पूर्णिया की नन्ही सी लड़की त्रिशा सिंह उस सफलता का स्वाद इतनी कम उम्र में चख चुकी हैं, और बड़े बड़े सुपरस्टार को अपना दीवाना बना लिया है। उसे हर रोज भोजपुरी इंडस्ट्री से काम के ऑफर आ रहे, इन सबसे त्रिशा फूले नहीं समा रही और वह कुछ ही महीनों में भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ में बेटी का किरदार निभाते हुए दर्शकों के सामने परदे पर नजर आयेंगी।

पूर्णिया के खुश्किबाग की रहनेवाली शालिनी सिंह की नन्ही बेटी त्रिशा सिंह ने अपनी अदाओं ऐसे बड़े बड़े कलाकारों के दिल को जीत लिया है, आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसके करोड़ो फॉलोवर हैं। व्ह अपनी अदायगी से लोगो का मनोरंजन करती है, सभी इस छोटी बच्ची की एक्टिंग के दीवाने हैं। उसके हाव भाव और अभिनय के आगे बड़े बड़े कलाकार भी ताज्जुब में पड़ जाते है। भोजपुरी इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार खेसारी लाल, निरहुआ, अक्षरा सिंह, आम्रपाली जैसे कलाकार उसे फॉलो करते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस बच्ची ने एक्टिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। उसने टीवी से देखकर और अपनी माँ से सीखा है। टिकटोक ऐप पर उसके दो मिलियन फॉलोवर थे। टिकटोक बंद होने के बाद वह शार्ट वीडियो ऐप मोज पर अपना वीडियो अपलोड करने लगी। इस ऐप पर उसके 9.50लाख फॉलोवर हैं। इंस्टाग्राम पर उसके एक लाख फॉलोवर हैं। यूट्यूब और फेसबुक पर भी उसके काफी फॉलोवर हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।