बिहार के इस जिले को मिला जीएनएम कॉलेज की सौगात, जिले के विद्यार्थियों का संवरेगा भविष्य

जहानाबाद जिले के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। सदर अस्पताल चिकित्सा आवासीय परिसर में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च 2023 तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस वर्ष से पठन-पाठन भी शुरू हो जाएगा। जीएनएम के 60 सीटों पर छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा। कॉलेज में जीएनएम और पैरामेडिकल की पढ़ाई होगी। जिले के विद्यार्थियों को पैरामेडिकल और जीएनएम के पढ़ाई का लाभ प्राप्त होगा।

आपको बता दें कि जीएनएम कॉलेज के निर्माण में लगभग 20 करोड़ की लागत आ रही है। कॉलेज निर्माण होने से जिले के छात्र छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। जिले के विद्यार्थियों को जीएनएम और पैरामेडिकल की पढ़ाई के लिए दर-दर भटकना पड़ता था। बच्चे बिहार से बाहर जाकर पढ़ाई करते हैं और उन्हें ज्यादा पैसे भी खर्च करना पड़ता है।

जीएनएम कॉलेज तीन मंजिला होगा और इसके साथ ही हॉस्टल निर्माण का भी कार्य जारी है। हॉस्टल में छात्र छात्राओं के लिए रहने की व्यवस्था होगी। लंबी दूरी करने से छात्रों को निजात मिलेगी। कॉलेज बनने से जिले के छात्र-छात्राओं का भविष्य बनेगा। अभिभावकों का दबाव कम होगा। सबसे अधिक फायदा सदर अस्पताल के मरीजों को होगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ ही रोगियों की सेवा भी करेंगे।

डा. कुमार मनोज (डीएचएस, औरंगाबाद) ने कहा कि जीएनएम कॉलेज भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। काम 15 महीने में पूरा होना है। वर्ष 2023 से जीएनएम के 60 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। अभी पैरामेडिकल के लिए सीट का निर्धारण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज निर्माण से जिले के छात्र छात्राओं को प्रत्यक्ष तौर पर लाभ मिलेगा।

Share on