ना आम्रपाली न रानी, ये भोजपुरी हीरोइन है सबसे ज्यादा कमाई करने वाली, टॉप-10 एक्ट्रेस की लिस्ट

बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्री शुरू से ही ज्यादा फीस लेते आए हैं हालांकि अब इसका रूप बदलता नजर आ रहा है कुछ ऐसी भी अभिनेत्री हैं जो अभिनेताओं से बराबर या फिर उनसे ज्यादा फीस लेती है। बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री करोड़ों में फीस चार्ज करती हैं ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्री भी फीस के मामले में किसी से कम नहीं है। धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा अपने कदम बढ़ाता जा रहा है और अभिनेत्री भी अपनी फीस बढ़ा  रही है। आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री भी बाकी तमाम फिल्म इंडस्ट्री को टक्कर देती है। भोजपुरी अभिनेत्री भी तगड़ी फीस लेने लगी हैं ऐसे में आइये जानते हैं कि भोजपुरी की टॉप 10 अभिनेत्रियां कितनी फीस लेती है।

10- डिंपल सिंह

भोजपुरी अभिनेत्री डिंपल सिंह एक फिल्म के लिए तकरीबन 2 लाख तक चार्ज करती हैं डिंपल सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके गाने फिल्में सब तहलका मचाते हैं।

9- जोया खान

भोजपुरी की फेमस अभिनेत्री जोया खान भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल की है। वह एक फिल्म करने के लिए तकरीबन 2 लाख तक का चार्ज करती है। इनकी फिल्में और गाने बहुत लोकप्रिय हुए हैं।

8- पूनम दुबे

पूनम दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है इन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्में की है। अगर इनकी फीस की बात करें तो अभिनेत्री तकरीबन 2.50 लाख रुपए तक चार्ज करती है।

7- गुंजन पंत

गुंजन पंत भोजपुरी के सफल अभिनेत्रियों में से एक है हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म दूल्हा ऑन सेल का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि गुंजन पंत एक फिल्म करने के लिए तकरीबन 3 लाख तक चार्ज करती है।

6- निधि झा

भोजपुरी अभिनेत्री निधि झा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं लाखों लोग इनके दीवाने हैं। यह अभिनेत्री सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है इनका अभिनय भी लाजवाब है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निधि झा एक फिल्म साइन करने के लिए तकरीबन साढे 3.50 लाख चार्ज करती है।

5- अंजना सिंह

भोजपुरी के सफलतम अभिनेत्रियों में से एक अंजना सिंह ने अपने लंबे करियर में कई भोजपुरी अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने खेसारी लाल यादव, निरहुआ, पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू जैसे फेमस कलाकारों के साथ कई फिल्में की है। आपको बता दें कि अंजना सिंह एक से एक फिल्म साइन करने के लिए तकरीबन 4 लाख तक चार्ज करती हैं।

4- काजल रघवानी

यह नाम अपने आप में प्रसिद्ध है इन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इनकी तकरीबन सारी फिल्में हिट ही रही है। आपको बता दें कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। काजल राघवानी की फिल्में और गाने भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचा देती है। काजल रघवानी एक फिल्म करने के लिए तकरीबन 7 लाख लेती है।

3- रानी चटर्जी

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं है इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है। इन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है अगर इनकी फीस की बात करें तो रानी चटर्जी एक फिल्म में काम करने के लिए तकरीबन 7 से 8 लाख लेती है।

2- अम्रपाली दुबे

भोजपुरी की लोकप्रिय अभिनेत्री अम्रपाली दुबे ने कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। इन्होंने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया है। आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आपको बता दें कि अम्रपाली एक फिल्म करने के लिए तकरीबन 8 लाख चार्ज करती है।

1- अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी हिरोइन या फिर कह सकते हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे तगड़ी फीस लेने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह है। खबरों की मानें तो अक्षरा सिंह फिल्म साइन करने के लिए 10 लाख रुपए फीस लेती है।

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Leave a Comment