झारखंड मे तीसरे एक्‍सप्रेस-वे बनने का रास्ता हुआ साफ, धनबाद-रायपुर ग्रीन कॉरीडोर की मिली मंजूरी

झारखंड के लोगों को अब काफी सुविधा होगी और उनके लिए विकास के मार्ग के अवरोधक दूर होंगे। राज्य मे के 3 एक्‍सप्रेस-वे बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। इस परियोजना के पूरा होने से झारखंड से ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ की दुरी कम हो जाएगी, और लोगों को यहाँ आने जाने में काफी सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। NHAI के  द्वारा झारखंड में तीन एक्‍सप्रेस-वे बनाने की तैयारी की जा रही है।

झारखंड से रायपुर की यात्रा बेहद आसान

दो एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किए जाने के लिए फंड भी आवंटित की जा चुकी है, जबकि तीसरे एक्‍सप्रेस-वे सह ग्रीन कॉरिडोर के निर्माण के रास्ते में आनेवाले सभी अड़चन समाप्त हो चुके हैं और इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से झारखंड से छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। यह भी गौरतलब है कि पटना-कोलकाता एक्‍सप्रेस-वे (Patna-Kolkata Expressway) के झारखंड से होते हुए गुजरने से भी राज्य के लोगों को काफी फायदा होगा। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से झारखंड से कोलकाता की दूरी (Jharkhand to Kolkata distance) लगभग 120 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत झारखंड में दो इंटर स्‍टेट एक्सप्रेस-वे भी बनाए जाएंगे। झारखंड की राजधानी रांची को बोकारो से कनेक्टीविटी देने के लिए एक्‍सप्रेस-वे निर्माण की योजना बनाई गई है। रांची-बोकारो एक्‍सप्रेस-वे की बात करें तो इसके निर्माण को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से जानकारी मिली है कि रांची से बोकारो तक एक्‍सप्रेस-वे निर्माण के लिए सरकार की तरफ से 1730 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी जा चुकी है।

वहीं ओडिशा के संबलपुर-रांची एक्‍सप्रेस-वे निर्माण के प्रस्ताव को भी सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। इस प्रोजेक्‍ट को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों की तरफ से 3300 करोड़ रुपये की डिटेल्‍ड प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट (DPR) बनाई गई है। अतः झारखंड की राजधानी रांची को झारखंड के दो बड़े शहरों से कनेक्टीविटी देने के लिए दो एक्‍सप्रेस-वे निर्माण की योजना है, जिसके निर्माण की लागत का अनुमान 5000 करोड़ रुपये से अधिक लगाया गया है।

whatsapp channel

google news

 

रांची से बोकारो जाना होगा आसान

भारतमाला परियोजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में हाईवे और एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण को मंजूरी दी गई है, और तेजी से इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। कई राज्‍यों में निर्माण कार्य हाई-स्‍पीड से किया जा रहा है। जिस गति से कार्य किया जा रहा है उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही कि निर्धारित समय तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसी क्रम में रांची से बोकारो के बीच एक्‍सप्रेस-वे बनाने की योजना भी आगे बढ़ाई जा रही है। इस परियोजना के लिए 1730 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित किया जा चुका है। इसके अलावा सरकार की योजना धनबाद और रायपुर के बीच भी ग्रीन कॉरिडोर बनाने की है। इसके निर्माण से झारखंड से छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।

Share on