काफी कम समय में इन भोजपुरी सितारों ने बटोर ली दौलत-शोहरत, फिल्म की फीस सुन हो जाएगें हैरान

दर्शको को बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी फिल्में भी काफी पसंद आती है। भोजपुरी सितारे भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिनके सिर्फ नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। भोजपुरी में कई ऐसे सितारे हैं, जो कम समय में करोड़पति बन गए । तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

खेसारी लाल यादव

खेसारी लाल यादव

 

अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे चहेते है। भोजपुरी मे एक्टर के रूप मे इनकी सबसे ज्यादा डिमांड हैं फिल्में करने के मामले में उन्होंने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को भी पीछे छोड़ दिया है। साल 2017 में खेसारीलाल की 6 फिल्में रिलीज हुईं थी। उनकी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए उन्हें 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद खेसारी लाल यादव की कई फिल्में आईं। अब तक मे वे 70 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। खेसारी लाल यादव अपने गाने से अन्धाधुन्ध कमाई करते हैं।

whatsapp channel

google news

 

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी के “निरहुआ” दिनेश लाल यादव सुपर हिट गानों और फिल्मों के पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने बेहद कम समय में ही भोजपुरी मे अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह हैं। वे ‘बिग बॉस 6’ में भी नजर आए थे और अपने देशी अंदाज से उन्होंने काफी लोकप्रियता बटोरी थी। 2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया था। यह एल्बम बहुत हिट रहा था। इसके बाद दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। दिनेश लाल यादव एक फिल्म के लिए 35 से 40 लाख रुपये पे लेते हैं।

पवन सिंह

पवन सिंह

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी कुछ कम फी नहीं लेते हैं। वे एक फिल्म के लिए 30 से 35 लाख रुपए तक का फी लेते हैं। पवन सिंह को उनकी फिजीक के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन सिंह अपने व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ उनके अफेयर के चर्चे भी खूब हुए थे। पवन सिंह विज्ञापन के लिए शूटिंग भी करते हैं, जो इनकी कमाई का बड़ा जरिया है।

रितेश पांडेय

राकेश मिश्रा

रितेश पांडेय भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर हैं। उन्होंने अपनी आवाज़ से और अभिनय से जल्द ही दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बना ली थी। यूट्यूब पर उनके गाने का वीडियो भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को खूब पसंद आता है। रितेश पांडेय के एक गाने ‘पियवा से पहिले’ ने खूब धूम मचाई थी। खबरों के मुताबिक वे एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रूपए तक चार्ज लेते हैं।

राकेश मिश्रा

राकेश मिश्रा

अपनी गायिकि से लोगों का दिल जीतने वाले राकेश मिश्रा मुख्यत: गायक थे। बाद में फिल्म ‘प्रेम दीवानी’ से उन्होंने अपना कदम अभिनय की दुनिया में रखा। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस रानी चटर्जी और स्मृति सिन्हा थीं।  राकेश मिश्रा ने बेहद कम समय में ही अपनी गायिकी और अभिनय के दम पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। राकेश एक फिल्म के लिए 5 से 10 लाख रूपए तक का चार्ज करते हैं।

Share on