ये है देश की 3 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कौन है परफॉर्मेंस और रेंज में है सबसे आगे

ईंधन के बढ़ते मूल्य ने लोगों के रुझान मे बदलाव लाया है और वे इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प कई प्रकार की छूट के जरिए प्रोत्साहन दे रही है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए जा देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के बारे में, जानना बेहद जरुरी है क्यूँकि यह सस्ती बाइक परफॉर्मेंस, रेंज में सबका बाप हो सकता है।

देश सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों में Revolt RV 400 से लेकर Odysse Evoqis और Joy e-bike Monster का नाम शामिल हैं। हम आपको इन बाइक्स के परफॉर्मेंस, रेंज और चार्जिंग तथा इनकी कीमत के बारे मे सब डिटेल से बताने जा रहे हैं।

Revolt RV 400

Revolt RV 400

 

whatsapp channel

google news

 

Revolt RV 400 भारत में लॉन्च होने वाली पहली इलेक्ट्रिक बाइक है। इसके बाद कई कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च कर चुके हैं और कई अन्य अपकमिंग हैं।

रेंज और कीमत

Revolt RV 400 की बैटरी फुल चार्ज होने में 4.5 घंटे का समय लेती है। यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है। इसके अलावा फुल सिंगल चार्ज पर 150 किलोमीटर तक का रेंज देती है। इसमें शानदार राइडिंग अनुभव के लिए तीन मोड्स का विकल्प हैं। इनमें ECO, Normal और Sport शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक इलेक्ट्रिक बाइक से 100 किलोमीटर पर महज 9 रुपये का खर्च आएगा। इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत दिल्ली (एक्स-शोरूम) मे 90,799 रुपये है।

Odysse Evoqis

Odysse Evoqis

 

Odysse Evoqis इलेक्ट्रिक बाइक मे 4 ड्राइव मोड्स है और 5 कलर ऑप्शन के साथ यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।बैटरी और इंजन Odysse Evoqis इलेक्ट्रिक बाइक में 4.32 kW की लिथियम-ऑयन बैटरी पैक है, फुल चार्ज होने मे यह 6 घंटे का समय लेता है। इसमें 3000 W का इलेक्ट्रिक मोटर 4.3 KW का पावर का लगाया गया है और 64 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में यह सक्षम है।

फीचर्स और रेंज

Odysse Evoqis EV में एंटी थेफ्ट लॉक, मोटर कट ऑफ स्विच और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स आपको मिलेंगे। इसकी अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसके अलावा कंपनी का दावा सिंगल चार्जिंग पर 140 किलोमीटर का रेंज देने की है। Odysse Evoqis की दिल्ली एक्स-शोरूम का मूल्य 1.64 लाख रुपये है।

Joy e-bike Monster

Joy e-bike Monster

कंपनी का दावा है कि इसमें 1 किलोमीटर यात्रा करने पर आपको सिर्फ 24 पैसे का खर्च आएगा। इस प्रकार आप 10 रुपये की लागत मे 40 किलोमीटर का सफर कर सकते हैं।

 फीचर्स और रेंज

Joy e-bike Monster में पावर के लिए लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है। इसके साथ ही 250W का DC ब्रेशलेस हब मोटर लगाया गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक को फुल चार्ज होने मे 4 से 4.5 घंटे का समय लगता हैं। Joy e-bike Monster इलेक्ट्रिक बाइक एक बार सिंगल चार्ज हो जाने के बाद 75 किलोमीटर का रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक पर 280 किलोमीटर तक के सफर का खर्च सिर्फ 70 रुपये आएगा। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 98,666 रुपये है

Share on