भोजपुरी में Sania Mirza की नथुनिया से मचा था बवाल, पवन सिंह, खेसारी लाल को खानी पड़ी है जेल की हवा

आज सानिया मिर्ज़ा पूरे 35 साल की हो गयी हैं। 15 नवंबर , 1986 में जन्मी सानिया मिर्ज़ा भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में एक बेहतरीन टेनिस प्लेयर के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन भारत में अपने बेहतरीन खेल के साथ-साथ वो अपनी खूबसूरती और नाक की नथ के लिए भी फेमस हैं। भोजपुरी जगत में सानिया के नाक की नथ इतनी ज्यादा प्रचलित थी कि कई सिंगर्स ने तो उनपर गाना भी गा दिया था, जिसकी वजह से उन सिंगर्स को कुछ दिनों तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी ।क्या था पूरा वाकया आईये आपको बताते हैं।

पवन सिंह ने गाया था सानिया के नथ पर गाना

पवन सिंह

पवन सिंह ने अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में जब वह एलबम्स में गाते थे तो सानिया मिर्जा के नाक की नथ पर
‘सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेले’ गाना गाया था। हालांकि यह गाना फेमस तो बहुत हुआ था लेकिन, सानिया ने यह अपमानजनक बताते हुए पवन सिंह सही म्यूजिक डायरेक्टर्स पर केस पर दिया था, जिसके बाद पवन सिंह को 1 दिन के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। लेकिन, गाना इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि गाने के साथ-साथ पवन सिंह की लोकप्रियता भी बढ़ती गयी।

खेसारी को भी जानी पड़ी थी जेल

khesari_lal_yadav
khesari_lal_yadav

सानिया मिर्ज़ा ने जब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी उस वक़्त भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने उनकी शादी को लेकर ‘टेनिस वाली सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी’ गाना गाया था। इसे लेकर सानिया काफी भड़क गई थी और खेसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर उन्हें 3 दिन तक जेल की हवा भी खिलवाई थी और मानहानि का केस भी दर्ज किया था। हालांकि बाद में दोनों के बीच सबकुछ सामान्य हो गया। यहां तक कि एक टीवी शो ‘यारों की बरात’ में सानिया खेसारी के साथ ‘सानिया दूल्हा खोजली पाकिस्तानी’ गाने पर जमकर थिरकते हुए भी देखी गयी थीं।

whatsapp channel

google news

 

पद्मश्री से हुई हैं सम्मानित

Saniya Mirza
Saniya Mirza

बता दें कि सानिया मिर्ज़ा की पैदाइश मुंबई की है और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई हैदराबाद से हुई है और 2006 में उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा गया है। मालमू हो कि सानिया मिर्ज़ा ने बहुत ही कम उम्र में पूरी दुनिया मे अपनी पहचान बना ली थी।

Share on