तेजस्वी यादव बनेंगे मुख्यमंत्री? दिल्ली कूच कर केन्द्र की राजनीति करेंगे नीतीश, पढ़े पूरा प्लान

Who Will Be Bihar Next CM: तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अगले साल बिहार के मुख्यमंत्री पद (Bihar CM) की शपथ लेंगे। बिहार में इस बात को लेकर खबरों का बाजार गर्म नजर आ रहा है। दरअसल हाल ही में आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिल्ली में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) केंद्र की राजनीति करेंगे और बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी तेजस्वी यादव संभालेंगे। जगदानंद सिंह के इस बयान के बाद आरजेडी के दूसरे नेता भाई वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) ने यह बयान दे तो दिया कि तेजस्वी यादव की बिहार में ताजपोशी होगी पर पहले ही जेडीयू और आरजेडी के बीच में इस मामले पर समझौता हो चुका है।

क्या तेजस्वी संभालेंगे बिहार

तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार के डेप्युटी सीएम का पदभार संभाल रहे हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के सवाल पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खुद तेजस्वी की ताजपोशी कर केंद्र की राजनीति करने की तैयारी कर रहे हैं। जेडीयू और आरजेडी के बीच तेजस्वी यादव की ताजपोशी को लेकर पहले ही सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा कि समय का इंतजार किया जा रहा है। सब राजनीति संभावनाओं का खेल है। आज ना कल तेजस्वी यादव की ताजपोशी होनी तय है। भविष्य में मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही होंगे, हम सब लोग समय का इंतजार कर रहे हैं।

साल 2025 से पहले तेजस्वी यादव की ताजपोशी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक संभावनाओं का पूरा खेल है। यदि विपक्षी पार्टियां एकजुट हो जाती है, तो नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में कूद जाएंगे और तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे।

तेजस्वी की ताजपोशी पर क्या बोलें सुमित सिंह

वहीं दूसरी ओर तेजस्वी यादव की ताजपोशी को लेकर आरजेडी नेताओं के बयान पर मंत्री सुमित सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा हमारे सभी नेता बिहार की सेवा करेंगे, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे। तब बिहार में तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। उससे पहले नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे और आगे भी वह इस पद पर रहेंगे। कौन क्या बोलता है यह हमें नहीं पता… वैसे नीतीश कुमार का एकाधिकार है कि जब तक वह चाहेंगे तब तक वह मुख्यमंत्री पद पर काबिज रहेंगे।

whatsapp channel

google news

 
Share on