तेजस्वी की बेटी का हुआ नामकरण, लालू यादव ने मां दुर्गा के एक स्वरूप पर रखा पोती का नाम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 मार्च 2023, 5:46 अपराह्न

Tejashwi Yadav Daughter Name: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हाल ही में पिता बने हैं। चैत्र नवरात्रि के मौके पर ही उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है और इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव के परिवार में नई खुशियों की किलकारी गूंजी है। तेजस्वी यादव अपनी बेटी के जन्म से खुशी से फूले नहीं समा रहे। वहीं लालू यादव के परिवार में भी नन्ही मेहमान के स्वागत की तैयारियां जोरों शोरों से की गई। चैत्र नवरात्रि पर पैदा हुई तेजस्वी यादव की बेटी का नाम दादा बने लालू प्रसाद यादव ने मां दुर्गा के एक स्वरूप पर ही रखा है।

Tejashwi Yadav Daughter

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया बेटी का नाम

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है और बताया है कि दादा लालू प्रसाद यादव ने उनकी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। उसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बेटी के जन्म पर मिली शुभकामनाओं का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुना कर दिया है। इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं।

दादा लालू प्रसाद यादव ने रखा पोती का नाम

याद दिला दे तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्म 27 मार्च की सुबह हुआ था। ये नवरात्रि का छठा दिन था और नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को दुर्गा देवी का छठा स्वरूप माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक देवी कात्यायनी को ऋषि मुनि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी के नाम से जाना जाता था। वही दादा बने तेजस्वी यादव ने अपनी पोती का नाम ही मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप पर रखा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।