Tejashwi Yadav Daughter Name: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हाल ही में पिता बने हैं। चैत्र नवरात्रि के मौके पर ही उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया है और इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव के परिवार में नई खुशियों की किलकारी गूंजी है। तेजस्वी यादव अपनी बेटी के जन्म से खुशी से फूले नहीं समा रहे। वहीं लालू यादव के परिवार में भी नन्ही मेहमान के स्वागत की तैयारियां जोरों शोरों से की गई। चैत्र नवरात्रि पर पैदा हुई तेजस्वी यादव की बेटी का नाम दादा बने लालू प्रसाद यादव ने मां दुर्गा के एक स्वरूप पर ही रखा है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया बेटी का नाम
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है और बताया है कि दादा लालू प्रसाद यादव ने उनकी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। उसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बेटी के जन्म पर मिली शुभकामनाओं का आभार भी व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुना कर दिया है। इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं।
प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ।
बच्ची के दादा श्री @laluprasadrjd जी ने बेटी का नाम “कात्यायनी” रखा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 30, 2023
Welcome my baby KATYAYANI ( कात्यायनी )
तू जानी जाएगी उनके नाम से.
दुनिया जिन्हें पूजती है भक्ति भाव से.. pic.twitter.com/DcVASgkg1U— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 30, 2023
कात्यायनी अपने प्यारे दादू जी की के साथ ???? pic.twitter.com/oYgZL1pGLu
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 30, 2023
दादा लालू प्रसाद यादव ने रखा पोती का नाम
याद दिला दे तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्म 27 मार्च की सुबह हुआ था। ये नवरात्रि का छठा दिन था और नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी को दुर्गा देवी का छठा स्वरूप माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक देवी कात्यायनी को ऋषि मुनि की पुत्री होने के कारण कात्यायनी के नाम से जाना जाता था। वही दादा बने तेजस्वी यादव ने अपनी पोती का नाम ही मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप पर रखा है।