Twin Tower के मालिक आरके अरोड़ा हुए कंगाल? जाने 34 कंपनियां के मालिक RK Arora की पूरी कहानी

twin tower noida owner: नोएडा का सुपर ट्विन टावर (Twin Tower) बीते एक हफ्ते से लगातार चर्चाओं में छाया हुआ है। ट्विन टावर को रविवार दोपहर 2:30 बजे ब्लास्ट (Twin Tower Demolition) कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक ट्विन टावर के मलबे से कंपनी को करोड़ों का मुनाफा होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपर ट्विन टावर को बनाने वाले उसके मालिक आरके अरोरा की कंपनी सुपरटेक (Supertech Company) दिवालिया घोषित हो चुकी है। क्या है कंपनी के दिवालिया होने की पूरी कहानी और कौन है सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा (Who Is Twin Tower Owner RK Arora)…? आइए इनके बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं।

twin tower noida owner

 

कौन है ट्विन टावर के मालिक आरके अरोड़ा (Who is Supertech Owner RK Arora)

twin tower noida owner : नोएडा के ट्विन टावर को बनाने वाली कंपनी सुपरटेक और इसके फाउंडर आरके अरोड़ा ही है। आरके अरोड़ा सुपरटेक के अलावा अन्य 34 कंपनियों के भी मालिक है। इसके अलावा भी आरके अरोड़ा ने कई कब्रगाह बनाने और बेचने के लिए भी कंपनी खोली है। इस दौरान आरके अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर 7 दिसंबर 1995 को सुपरटेक कंपनी की शुरुआत की थी। कंपनी ने 12 शहरों में रियल स्टेट प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं, जिसमें मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई शहरों के नाम शामिल है।

whatsapp channel

google news

 

Twin Tower

साल 1999 में खोली थी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुपरटेक लिमिटेड के अस्तित्व में आने के 4 साल बाद आरके अरोड़ा की पत्नी संगीता अरोड़ा (RK Arora Wife Sangeeta Arora) ने साल 1999 में सुपरटेक बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की शुरुआत की थी। इसके अलावा आरके अरोड़ा ने अपने बेटे के साथ मिलकर कई अलग-अलग सेक्टर्स में भी पांव जमाने के लिए कई कंपनियां खोली। सुपरटेक कंपनी को ही साल 2004 में नोएडा अथॉरिटी एनरोल्ड कोर्ट के लिए जमीन आवंटित की गई थी।

Twin Tower

क्यों दिवालिया हुई सुपरटेक कंपनी

बता दे सुपरटेक कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की ओर से साल 2022 के मार्च महीने में ही दिवालिया घोषित कर दिया गया था। आरके अरोड़ा के पास सुपरटेक नाम से कई कंपनियां है, लेकिन जिसे एनसीएलटी ने दिवालिया घोषित किया है वह रियल स्टेट के काम के लिए जानी जाती है। इसी कंपनी ने ट्विन टावर का निर्माण कार्य भी किया था।

twin tower noida owner

आरके अरोड़ा की कंपनी पर है 432 करोड रुपए का कर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरके अरोड़ा की रियल स्टेट (RK Arora Company In Real Estate) की दुनिया में एक में अपनी पहचान बनाने वाली सुपरटेक कंपनी (Supertech Company) पर आज करीबन 432 करोड रुपए का कर्ज है। यह कर्ज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व में बने बैंक के कंसोर्शियम से लिया गया था। वही कर्ज न चुकाने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कंपनी के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दायर की थी, जिसके बाद एनसीएलटी (NCLT) ने बैंक की याचिका को स्वीकार करते हुए इंसॉल्वेंसी की प्रक्रिया के आदेश जारी कर दिए हैं।

Share on