बिहार: दुल्हन डाल रही थी वरमाला, अचानक बीच मे आकर फिल्मी स्टाइल मे युवती ने रुकवाई शादी

प्यार! जमाने की तरह यह भी आजकल काफी आधुनिक होता जा रहा है। एक जमाना था जब मीरा और कृष्ण के प्यार के चर्चे होते थे । पर भाईसाहब वो जमाना अब भूल जाइए। ये 21 वीं सदी का प्यार है , बिल्कुल हाईटेक , स्मार्ट। आजकल के प्यार में वो शिद्दत  कहाँ। आजकल का प्यार हवाई जहाज से भी तेज हो गया है।

ऐसा हीं एक अजीबोगरीब प्यार की घटना बुधवार रात पालीगंज में सामने आई है जहाँ एक युवती पुलिस लेकर विवाहस्थल पर पहुंच गई जहां उसके कथित पति की शादी हो रही थी। पालीगंज में जयमाल के समय पहुंचकर प्रेमिका सह पत्नी ने शादी रुकवाई।

क्या है मामला??

 दरअसल खबर यह है कि युवक अपनी  प्रेमिका से शादी रचाने के बाद दूसरी शादी रचाने चला था। दूल्हा बने युवक की बारात पहुंचने पर जयमाल की रस्म अदा हो रही थी और दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे के गले मे फूलों का हार डाल कर जयमाल की प्रक्रिया कर रहे थे। ठीक उसी समय फिल्मी स्टाइल मे पुलिस के साथ पहुंचकर एक युवती ने अपने दूल्हे को उसका पति होने का दावे करते हुए शादी रुकवा दी। बारात मे साक्षी के तौर पर  शामिल रहे सेंकडों लोगों के साथ-साथ लड़की वाले और सराती पार्टी को स्तब्ध और भौचक्का कर दिया। युवती के पुख्ता दावे और ठोस सबूत दिखाने के बाद शादी की जयमाल रस्म रोक दी गई। सबसे  खास बात यह थी कि युवक ने भी युवती के दावे को सही बताते हुए कहा कि परिजनों के दबाव के बाद मजबूर होकर हम शादी करने को विवश हो गए थे।

कहाँ की है यह घटना??

यह घटना पालीगंज अनुमंडल के सिगोडी थाने  क्षेत्र की है। दरअसल मुरारचक गांव में जहां भीम यादव की सुपुत्री कुमारी पिंकी की शादी के लिए बारात पालीगंज थाने के सियारामपुर गाँव से संजय यादव के पुत्र अनिल कुमार की बारात धूमधाम से मुरारचक  गई थी, लेकिन नाटकीय ढंग से यह शादी लड़की की दावेदारी के बाद पुलिस ने रुकवा दी। फिर आज सुबह उसी लड़की कुमारी पिंकी से लड़के के छोटे भाई से  शादी करवाई गई और बारात के साथ दुल्हन की विदाई की गई।

ख़बरों के मुताबिक, पालीगंज थाने के सडसी गांव के एक लड़की से सियामपुर गांव के लड़का के बीच काफी दिनों से  प्रेम चल रहा था। दोनों ने शादी भी रचा ली थी और एक साल से दोनों  पति- पत्नी के रूप मे चोरी छिपे रहने लगे। इसी बीच लड़के पर उसके परिजनों ने शादी के लिए दबाव डालते हुए दूसरी जगह शादी करने को मजबूर कर दिया उसके बाद लड़के ने मजबूर होकर शादी की सहमति दे दी।

Manish Kumar

Leave a Comment