दुनिया का एक ऐसा रहस्मय झील जिसका पानी पीते ही हो जाती है लोगों की मौत

इस दुनिया में ऐसी कई खतरनाक झीलें हैं जिनका रहस्य आज तक कोई जान नही पाया। इन्ही खतरनाक झीलों में से एक है फुन्दूजी झील जो कि दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में है। इस झील के बारे में ऐसा माना जाता है कि अगर किसी ने इस झील का पानी पी लिया तो उसे अपने जान से हाथ धोना पड़ता है।

कोढ़ी ने दिया था श्राप :-

दुनिया का एक ऐसा रहस्मय झील, जिसका पानी पीते ही हो जाती है लोगों की मौत

जी हां, दक्षिण अफ्रीका के स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राचीन समय में एक बार यहां से एक कोढ़ी गुजर रहा था जिसे वहां के रहने वाले लोगों ने खाना और आश्रय देने से मना कर दिया था।

दुनिया का एक ऐसा रहस्मय झील, जिसका पानी पीते ही हो जाती है लोगों की मौत

जिसके बाद उस कोढ़ी ने उन लोगों का श्राप दिया और उस झील में घुस गया और थोड़ी देर बाद गायब हो गया।

वेंदा आदिवासी हर साल करते हैं नृत्य उत्सव का आयोजन :-

दुनिया का एक ऐसा रहस्मय झील, जिसका पानी पीते ही हो जाती है लोगों की मौत

इतना ही नही लोगों का कहना है कि हर सुबह इस झील के अंदर से ड्रम बजने की आवाजें, जानवरों और लोगों की चीखें सुनाई पड़ती हैं और इस झील की सुरक्षा वही के पहाड़ों पर रहने वाला एक बड़ा अजगर करता है जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं और उसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं।

whatsapp channel

google news

 

नदी का बहाव रूक जाने से हुआ था इस झील का निर्माण :-

दुनिया का एक ऐसा रहस्मय झील, जिसका पानी पीते ही हो जाती है लोगों की मौत

बतादें कि इस झील का निर्माण इतिहास में भूस्खलन के कारण मुटाली नदी का बहाव रुक जाने से हुआ था और अब ये लोगों के बीच एक रहस्य बना हुआ है। वैसे तो इस नदी का पानी बेहद साफ है मगर ना जाने इसमे ऐसा क्या है कि जिसे पीते लोग मर जाते हैं।

कई बार रहस्य जानने कि की गई थी कोशिश :-

दुनिया का एक ऐसा रहस्मय झील, जिसका पानी पीते ही हो जाती है लोगों की मौत

हालांकि अबतक इस झील के पीछे का रहस्य जानने की बहुत बार कोशिश की गई मगर हर बार सिर्फ नाकामयाबी ही हाथ लगी। कहते हैं कि साल 1946 में इस झील के पीछे का रहस्य जानने एंडी लेविन नाम का एक शख्स आया था जिसने झील से थोड़ी पानी ली, वहां के कुछ पौधे लिए और चल दिया। लेकिन जाते वक्त अचानक वह अपना रास्ता भटक गया और ऐसा उसके साथ कई बार हुआ था।

एक हफ्ते बाद हो गई थी एंडी की मौत :-

दुनिया का एक ऐसा रहस्मय झील, जिसका पानी पीते ही हो जाती है लोगों की मौत

मगर जैसे ही उसने वो पानी और पौधे को फेंका, वैसे ही उसे रास्ता साफ दिखाई देने लगा था और जब वह घर पहुंचा तो उसके एक हफ्ते बाद ही उसकी मौत हो गई थी। इस मामले के बाद लोगो के बीच इस झील को लेकर डर पैदा हो गया था। कईयों का मानना है कि झील के खतरनाक पानी के पीछे किसी जहरीली गैस का उत्सर्जन हैं, लेकिन इसका कोई पुख्ता प्रमाण अब तक नहीं मिल पाया है।

Share on