बिहार के 25 से ज्यादा धुरंदरों ने मारी UPSC CSE 2022 में बाजी, देखें किसने कौन सी रैंक हासिल की?

UPSC CSE 2022 Bihar Toppers: UPSC CSE 2022 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं और इसी के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप करने वाले छात्र और छात्राओं के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दे इस बार यूपीएससी की परीक्षा में 933 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके साथ ही 178 छात्रों को रिजर्व लिस्ट में रखा गया है। आईएएस के लिए 180 छात्रों को सफलता मिली है। वही बात बिहार के सफल छात्रों की करें तो बता दें कि इस बार की लिस्ट में यूपीएससी की परीक्षा में टॉप करने वाले 56 छात्र बिहार के हैं, जिनमें इशिता किशोर में पहले स्थान के साथ यूपीएससी में टॉप किया है। इसके साथ ही यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में दूसरा रैंक हासिल करने वाली गरिमा लोहिया भी बिहार के बक्सर की रहने वाली है। बता दे इस लिस्ट में टॉप 10 की रैंक हासिल करने वाले राहुल श्रीवास्तव भी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं।

बिहार का यूपीएससी 2022 में बोलबाला!

  • इशिता किशोर- पटना- 01
  • गरिमा लोहिया- बक्सर- 02
  • राहुल श्रीवास्तव- पटना- 10
  • अविनाश कुमार- अररिया- 17
  • संदीप- मधुबनी- 24
  • शुभम- मधुबनी- 41
  • तुषार कुमार- भागलपुर- 44
  • आदित्य पांडेय- पटना- 48
  • उत्कर्ष उज्जवल- पटना- 68
  • निर्मल कुमार- सिमरी बख्तियारपुर- 82
  • प्रिंस कुमार- शिवहर- 89
  • मनीष भारद्वाज- 114
  • अनन्या समैयर- पटना- 115
  • मयंक माधव- पटना- 119
  • कुमार सुशांत- सुपौल- 122
  • संकेत कुमार- दरभंगा- 128
  • प्रीति कुमारी- पटना- 130
  • हर्ष पराशर- कटिहार- 143
  • आकांक्षा आनंद- पटना- 205
  • शशि शर्मा- जहानाबाद- 240
  • अंकुर कुमार- पटना- 257
  • दीक्षा राज- बक्सर- 324
  • अक्षिता निधि- भोजपुर- 421
  • कुमारी सौम्या- अरवल- 502
  • राहुल कुमार- पटना- 582
  • अपूर्वा रस्तोगी- नालंदा- 604
  • प्रेम कुमार- औरंगाबाद- 677
  • संदीप कुमार- गया- 697
  • शशांक पांडेय- आरा- 809

कौन है UPSC टॉपर इशिता किशोर?

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में टॉप करने वाली इशिता किशोर मूल रूप से पटना की रहने वाली है। मौजूदा समय में उनका परिवार उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रहता है। इशिता ने शुरुआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज से किया है। इशिता अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को देती है और अपने पिता को उन्होंने अपनी प्रेरणा बताया है। बता दे इशिता ने तीसरी बार सिविल सेवा की परीक्षा देते हुए कामयाबी का मुकाम हासिल किया है। इशिता राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

Share on