Maithili Thakur Net Worth: मैथिली ठाकुर जिन्हें उनकी मधुर आवाज के साथ-साथ ‘बिहार की बेटी’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने हुनर के जरिए ही देश के हर कोने में अपना, अपने प्रदेश का और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। बिहार की बेटी की कामयाबी की कहानी का सफर 4 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। जब उन्होंने माता-पिता बोलने के साथ-साथ ही संगीत के सुरों को अपना साथी बना लिया था। 4 साल की उम्र से शुरू हुआ मैथिली ठाकुर का यह सफर आज करोड़ों दिलों पर उनकी आवाज के साथ राज करता है। मैथिली ठाकुर 22 साल की हो गई है और इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी मधुर आवाज के जरिए करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है।
बिहार की बेटी है मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी के एक छोटे से गांव बेनीपट्टी में 25 जुलाई 2000 को हुआ था। मैथिली ठाकुर के परिवार में सभी का संगीत से गहरा नाता है। उनके पिता रमेश ठाकुर पेशे से संगीत के शिक्षक हैं और उनकी माता भारती रमेश ठाकुर एक ग्रहणी है। मैथिली ठाकुर के अलावा उनके दोनों भाई ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर भी संगीत में निपुण है।
6 बार संगीत में देखना पड़ा हार का चेहरा
संगीत की दुनिया में मैथिली ठाकुर के परिवार की छवि काफी दमदार है। मैथिली को घर में लोग तनु के नाम से बुलाते हैं। साल 2011 में मैथिली ठाकुर ने पहली बार लिटिल चैंप्स में अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि इस दौरान वह शो का हिस्सा नहीं बन पाई थी। इसके बाद उन्होंने 6 और रियलिटी शोस में ऑडिशन दिये, लेकिन हर बार उनके हाथ नाकामयाबी ही लगी। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने आवाज के साथ संगीत का सफर जारी रखा। साल 2021 में मैथिली ठाकुर को जीनियस सिंगिंग स्टार का खिताब मिला।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन
मैथिली ठाकुर ने अपनी आवाज के साथ अपने संगीत की उड़ान जारी रखीं और इसी की देन थी कि साल 2017 में उन्होंने राइजिंग स्टार में अपनी आवाज का दम दिखाते हुए शो के अंत पड़ाव तक अपनी जगह बनाई और शो की रनर-अप बनीं। मैथिली ठाकुर की एजुकेशन की बात करें तो बता दे कि उन्होंने शुरुआती पढ़ाई गांव से ही की है और इसके बाद में परिवार के साथ ही दिल्ली शिफ्ट हो गई थी और यहां दिल्ली के बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल से मैथिली ने पढ़ाई पूरी की और इसके बाद आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया।
मैथिली ठाकुर की नेटवर्थ
अपने संगीत के जरिए मैथिली ठाकुर ने देशभर के कई राज्यों में अपनी छवि अपने दम पर खड़ी की है। मैथिली ने साल 2018 में अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया था। उन्होंने अपने चैनल पर पहली बार 11 फरवरी को एक वीडियो अपलोड किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। आज मैथिली ठाकुर के यूट्यूब चैनल पर 3.77 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। मैथिली ठाकुर के इस यूट्यूब चैनल पर उनके साथ-साथ उनके भाई के संगीत वीडियो भी अपलोड होते हैं।
बात मैथिली ठाकुर की इनकम की करे तो बता दे कि यूट्यूब के जरिए मैथिली ठाकुर सालाना 50 लाख की कमाई करती है। इसके अलावा वह कई ब्रांड का एंडोर्समेंट भी करती है। कई वेबसाइट के मुताबिक मैथिली ठाकुर की कुल संपत्ति 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। मैथिली ठाकुर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी लंबी चौड़ी है। बता दे इंस्टाग्राम पर मैथिली ठाकुर के 3.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है।