अगर 5 सेकंड के लिए पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? नतीजा जानकर दंग रह जायेंगे आप

Earth Rotation Stops: पृथ्वी हर सेकंड, हर मिनट, हर घंटे, हर दिन, हर साल अपने ध्रुव पर चक्कर लगाती रहती है। इस दौरान एक चक्कर को पूरा करने में पृथ्वी को एक दिन का समय लगता है। पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से ही धरती में दिन और रात होते हैं। 4.6 अरब साल पहले गृह तैयार हो गए थे। उस समय स्पेस में मौजूद विशालकाय पत्थर एक-दूसरे से टकराये और पृथ्वी भी उन टकराव की वजह से घूमने लगी। धरती पर जीवन के लिए पृथ्वी का चक्कर लगाना बेहद जरूरी होता है, जिसकी वजह से धरती पर कई तरह की आपदाएं भी आती रहती हैं।

ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि अगर पृथ्वी सिर्फ 5 सेकंड के लिए भी अपनी धुरी पर चक्कर लगाना बंद कर दे तो क्या होगा। पृथ्वी के अचानक रुकने से कहां कितना नुकसान होगा? धरती के अलग-अलग हिस्सों में इसका कितना और कहां प्रभाव पड़ेगा? 5 सेकंड रुकने के बाद क्या धरती वापस घूमने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है? या फिर क्या पृथ्वी के 5 सेकंड रुक जाने के बाद यह इंसानों के रहने लायक रह जाएगी? आइये हम आपको आपके इन सभी सवालों के जवाब बताते हैं।

अगर पृथ्वी 5 सेकंड के लिए घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?

एक यूट्यूब चैनल के मुताबिक अगर पृथ्वी 5 सेकंड के लिए घूमना बंद कर दे तो भी हमारा वायुमंडल काम करता रहेगा, जिसका मतलब है कि धरती पर जबरदस्त हवाएं चलने लगेंगी। इन हवाओं की रफ्तार धरती के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग होगी। ऐसे में अगर आप भूमध्य रेखा के पास होंगे, तो हवा की रफ्तार 1670 केएमपीएच की हो सकती है। इस रफ्तार में इंसान से लेकर जानवर तक सब उड़ जाएंगे। यह हवाएं पृथ्वी के क्रेस्ट को तबाह कर सकती है। वही बात पृथ्वी के दूसरे हिस्सों की करें, तो बता दें कि इस दौरान दूसरे हिस्सों में 1000 केएमएफ से ज्यादा की हवाएं चलेंगी।

5 सेकेंड में हर जगह मच जायेगी तबाही

अगर 5 सेकंड के लिए भी पृथ्वी रुक जाती है, तो धरती पर सिर्फ हवाओं की ही तबाही का नजारा देखने को मिलेगा। इन 5 सेकंड के दौरान धरती का नजारा भयानक हो सकता है। पृथ्वी पूरी तरह से गोल नहीं है। सूरज का चक्कर लगाने की वजह से भूमध्य रेखा के पास यह थोड़ी सी उभरी हुई है। ऐसे में अगर धरती धुरी पर घूमना बंद कर दे, तो यह गोलाकार शेप में बदल जाएगी। वहीं उभरेपन की वजह से भूमध्य रेखा के पास जमा हुआ पानी पृथ्वी के ध्रुव की ओर जाने लगेगा और इसकी वजह से सुनामी जैसे हालातो की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

whatsapp channel

google news

 

पृथ्वी का 5 सेकंड के लिए भी रुक जाना बेहद नुकसानदायक है। वही 5 सेकंड के बाद जब पृथ्वी दोबारा नॉर्मल होगी, तब तक पूरी पृथ्वी तबाह हो चुकी होगी। इन 5 सेकंड के अंदर हर इमारत, हर टेक्नोलॉजी पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगी। 5 सेकंड के बाद पृथ्वी के नजारे को पहचान पाना भी नामुमकिन है। वहीं धरती पर रहने वाले और वह लोगों की मौत हो चुकी होगी। इस दौरान ज्यादातर मौत तेज हवाओं के कारण ही होंगी। वहीं ज्यादातर नुकसान भी तेज हवाओं के कारण ही होगा। ऐसे में यही वजह है कि अरबों सालों से पृथ्वी ने घूमने कभी बंद नहीं किया है।

Share on