पटना की ‘ग्रेजुएट चायवाली’ की मदद के लिए आगे आये सोनू सूद, प्रियंका का टी-स्टाल का निकाला ये उपाय

Sonu Sood Help Patna Graduate Chaiwali: पटना की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता (Graduate Chaiwali Priyanka) बीते कुछ दिनों से लगातार खबरों के गलियारों में छाई हुई है। कुछ दिन पहले प्रियंका गुप्ता ने एक वीडियो (Priyanka Gupta Video) साझा कर इस बात का जिक्र किया था कि पटना नगर निगम (Patna Municipal Corporation) ने कई बार उनका चाय का स्टाल हटा दिया है। इस दौरान वीडियो में प्रियंका गुप्ता ने रो-रोकर प्रशासन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। प्रियंका गुप्ता के ये वीडियो वायरल होने के बाद जहां एक और सबसे पहले उनके समर्थन में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सामने आई, तो वही अब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका के मदद के लिए आगे आए हैं।

Patna Graduate Chaiwali

सोनू सूद ने की प्रियंका गुप्ता की मदद   

बीते 3 सालों से लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आने वाले सोनू सूद एक बार फिर पटना की ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू सूद ने रविवार को ट्वीट कर प्रियंका गुप्ता की मदद की खबर साझा की है। इस दौरान उन्होंने बताया है कि प्रियंका की चाय की दुकान के लिए जगह की व्यवस्था हो गई है, अब ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता की दुकान कोई नहीं हटा सकता। इसके साथ ही सोनू सूद में यह भी लिखा है कि वह जल्द ही बिहार आकर प्रियंका के स्टॉल से उनके हाथ की चाय पिएंगे।

whatsapp channel

google news

 

अक्षरा सिंह ने भी किया था ग्रेजुएट चायवाली का समर्थन

बता दे जब ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता ने अपने टी-स्टॉल के हटाए जाने की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी, जिसके बाद उनके समर्थन में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सामने आई और इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ कई तीखे बयान दिए। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि- महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है एक लड़की ने समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़ कर खुद कुछ करने का साहस दिखाया, लेकिन अब यह प्रशासन उसे न सिर्फ प्रताड़ित कर रहा है बल्कि लोग भी यह नजारा मूकदर्शक बन देख रहे हैं।

क्या है पटना ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का मामला

जानकारी के मुताबिक पटना नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के मद्देनजर बीते दिनों बोरिंग रोड पर स्थित पटना की ग्रेजुएट चायवाली का टी-स्टॉल भी हटा दिया था। इस पूरे मामले के बाद इस टी-स्टॉल को चलाने वाली प्रियंका गुप्ता ने रोते हुए अपना एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वही इस मामले में जब प्रियंका गुप्ता को प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया, तो उन्होंने अपना वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था।

Share on