सोनाक्षी सिन्हा के साथ भीड़ में किसी ने कर दी थी घिनौनी हरकत, एक्ट्रेस ने खुद बयां की पूरी सच्चाई

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड के दबंग (Dabang) भाईजान सलमान खान (Salman Khan) के साथ उनकी फिल्म दबंग से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ शुरू हुआ उनका बॉलीवुड सफर जारी है। अब तक सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मेहनत और अपने दमदार अभिनय के साथ कई सुपरहिट फिल्मों (Sonakshi Sinha Films) में काम किया है। इन सभी फिल्मों में सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय को दर्शकों ने भी काफी सराहा है।

Sonakshi Sinha

अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में सोनाक्षी सिन्हा ने अपना नाम कमाया है। वही हाल ही में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा का नाम छाया हुआ है। दरअसल इस बार सोनाक्षी सिन्हा का नाम उनकी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि उनके साथ हुए गलत व्यवहार को लेकर चर्चाओं में है, जिसे लेकर खुद एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां किया है।

Sonakshi Sinha

whatsapp channel

google news

 

इस घटना के बाद रोने लगी थीं सोनाक्षी

दरअसल यह किस्सा साल 2010 का है। इस दौरान फिल्म दबंग के एक इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा को देखकर भारी भीड़ उमड़ गई थी। हैरान करने वाली बात यह रही कि भारी भीड़ का फायदा उठा कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को जबरदस्ती छूने की कोशिश भी की। यह पूरा वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ। इस घटना से एक्ट्रेस पूरी तरह से हिल गई थी और वह फूट-फूट कर रोने लगी थी।

Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा वैसे तो किसी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन फिर भी बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा एक्सेसिबिलिटी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। इसके अलावा वह एक सांसद भी है। बात सोनाक्षी सिन्हा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे सोनाक्षी ने दबंग के अलावा रावड़ी राठौर, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे जैसी कई दमदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

Share on