नालंदा के लोग सौर ऊर्जा से बिजली तैयार कर सरकार को बेच रहे, हर माह कमा रहे हैं दो लाख 

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 मई 2022, 10:54 पूर्वाह्न

नालंदा जिले के लोग अब सौर ऊर्जा प्लांट को कमाई का जरिया बना लिए हैं। आवश्यकता अनुसार बिजली उपभोग करने के साथ ही एक एक्स्ट्रा बिजली बेचकर नालंदा वासी प्रत्येक महीने हजारों रुपए की आमदनी कर रहे हैं। ऐसे में जिले के सरकारी और प्राइवेट मकानों की छत पर स्थापित सौर ऊर्जा यूनिट से तैयार बिजली लोगों को बहुत राहत दे रही है। जिले के 250 सरकारी इमारतों और 132 प्राइवेट मकानों की छत पर स्थापित सौर ऊर्जा यूनिट से प्रत्येक दिन 2176 यूनिट विद्युत तैयार हो रही है। इससे हर महीने लगभग चार लाख रुपए की बिजली बिल की बचत होती है।

solar panel in bihar

जिले के 120 लोग सौर ऊर्जा से तैयार किए गए बिजली उपभोग करने के बाद अतिरिक्त बिजली विद्युत कंपनी को बेचकर महीने के दो लाख रुपए कमा रहे हैं। बता दे कि जल जीवन हरियाली, अक्षय ऊर्जा व स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इन सौर ऊर्जा प्लांट को लगाया गया है। इन सौर ऊर्जा यूनिटों पर 22.59 करोड़ रुपए की लागत आई है। इन यूनिटों से 20 से 25 साल तक विद्युत उत्पादन होगा। ब्रेडा को उसके देखरेख का जिम्मा पांच साल तक सौंपा गया है।

solar panel in bihar

सौर ऊर्जा से बिजली तैयार कर बेचने की इस प्रक्रिया के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है। इसी का परिणाम है कि सौर ऊर्जा यूनिट लगाकर एक्स्ट्रा बिजली विद्युत कंपनी को बेचने के लिए जिले के 48 नए उपभोक्ताओं के द्वारा नेट लोडिंग कनेक्शन लिया गया है, जबकि सरकारी इमारतों पर स्थापित सौर ऊर्जा यूनिटों से तैयार बिजली उपभोग से ज्यादा होने पर बिजली कंपनी को देने के लिए नेट लोडिंग कनेक्शन किया जा रहा है।

solar panel in bihar

सरकारी दफ्तरों मे लगाए गए हैं सौर प्लेट

जिला मुख्यालय सहित सभी अंचल कार्यालयों, अनुमंडल दफ्तरों, हॉस्पिटलों और सिलेक्टेड विद्यालयों के भवनों के आकार के मुताबिक ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं। वर्तमान में 250 सौर ऊर्जा यूनिटों से बिजली की सप्लाई की जा रही है। इस महीने के अंत तक 20 और यूनिट एक्टिव हो जाएंगे। ज्यादातर सौर ऊर्जा यूनिट उपयोग से ज्यादा बिजली का उत्पादन कर रहा है। प्लांट लगाने में आम लोगों की दिलचस्पी काफी तेजी से बढ़ी है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।