श्रावणी मेला 2023: बिहार से देवघर के लिए चलेंगी स्पेशल सरकारी बसें, जानें किराया, रूट और टाइमिंग

Shravani Mela 2023: 4 जुलाई से इस बार सावन शुरू होने वाला है। सावन शुरू होते ही बाबा भोले के धाम देवघर में श्रावणी मेला लग जाता है। इस मेले में दूरदराज से बाबा के दर्शन के लिए लोग आते हैं। इसी को लेकर पथ परिवहन विभाग ने भी खास तैयारी की है। भागलपुर और सुल्तानगंज से देवघर जाने के लिए पथ परिवहन विभाग ने 5 बसें चलाने का ऐलान किया है। इसको लेकर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। तो आइए जानते हैं बिहार से देवघर के लिए चलने वाली बसों की टाइमिंग, रूट और किराया क्या होगा।

बिहार पथ परिवहन विभाग ने भागलपुर से देवघर के लिए बस चलाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके रूट और भाड़े भी तय कर लिए गए हैं।इन रूटों पर बसों का परिचालन 24 घंटे होंगे। इसके लिए कोई भी टाइम टेबल नहीं होगा। सुबह के 6:00 बजे से यह बसें चलने लगेगी। इन रूटों के बीच 5 बसें चलाई जाएगी जिसमें से दो बस भागलपुर वह 3 बस सुल्तानगंज से देवघर के लिए खुलेगी। इन बसों का परिचालन मेला परमिट पर किया जाएगा।

क्या होगा किराया, रूट और टाइम टेबल

भागलपुर से देवघर का किराया ₹186 होगा जबकि सुल्तानगंज से देवघर जाने के लिए ₹157 देने होंगे। सुबह 6:00 बजे से भागलपुर पथ परिवहन निगम परिसर से बस खुलेगी। यह बस भागलपुर से सुल्तानगंज, असरगंज, तारापुर, संग्रामपुर, कटोरिया, चानन होते हुए देवघर पहुंचेगी। सुल्तानगंज से देवघर जाने के लिए भी यही रूट होगा।

भागलपुर पथ परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शाडिल्य ने कहा कि श्रावणी मेला के लिए पथ परिवहन निगम की ओर से भागलपुर और सुल्तानगंज से देवघर के लिए बसें  चलाई जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है । निगम ने इसके लिए रूट और भाड़े भी तय कर लिए हैं। इस रूट पर 5 बसें चलेगी जो सुबह 6:00 बजे से शुरू हो जाएगी।