Shinzo Abe: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को सीने में मारी गई गोली, Video आया सामने देखें

Shinzo Abe Shot: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को गोली मार दी गई है। शिंजो आबे गोली (Shinzo Abe Gun Shot) लगने के बाद इतनी बुरी तरह से घायल हो गए हैं कि डॉक्टरों ने फिलहाल उनकी हालत (Shinzo Abe Health Update) को लेकर किसी भी तरह का कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। वहीं हमलावर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। शिंजो आबे की हालत फिलहाल गंभीर है और डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

Shinzo Abe

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मारी गोली

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शिंजो आबे नारा शहर में एक सभा में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से एक शख्स ने उनपर गोली चला दी और गोली लगने के तुरंत बाद ही उन्हें कार्डियक अटैक आ गया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उनके सिर में भी चोट आ गई और काफी खून बहने लगा। फिलहाल अभी वह किसी भी तरह का कोई रिस्पांस नहीं दे रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी जांच पड़ताल कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत बहुत गंभीर है।

whatsapp channel

google news

 

किसने मारी शिंजो आबे को गाली और क्यों

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे वह 42 साल का है और उसके पास से गन भी मौके से बरामद हो गई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रही है और साथ ही यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली क्यों मारी। फिलहाल अब तक पुलिस ने इस मामले में कुछ भी साफ-साफ कहने से इनकार कर दिया है।

Shinzo Abe

शिंजो आबे ने कब-कब संभाला पदभार

65 साल के शिंजो आबे ने साल 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। शिंजो आबे दो बार जापान के प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं। साल 2006 में शिंजो आबे पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बनें और इसके बाद उन्होंने साल 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री पदभार संभाला। शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य के कारण ही प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। मालूम हो कि भारत सरकार ने शिंजो आबे को पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया था।

Shinzo Abe

कौन है शिंजो आबे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पद पर रह चुके शिंजो आबे का ताल्लुक राजनीतिक परिवार से है। शिंजो आबे के दादा नोबुसूके भी जापान के प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं। उन्होंने साल 1997 से 1960 तक जापान के प्रधानमंत्री पद को संभाला था। शिंजो आबे के पिता शिंटोरो आबे ने साल 1982 से 1986 तक जापान के विदेश मंत्री का पदभार संभाला था। शिंजो आबे साल 2006 में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बनें, हालांकि बीमारी के चलते साल 2007 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने एक बार फिर से पदभार संभाला, लेकिन 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Shinzo Abe

शिंजो आबे ने किया था सबसे ज्यादा भारत दौरा

बता दे शिंजो आबे जापान के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने सबसे ज्यादा बार अपने कार्यकाल के दौरान भारत का दौरा किया था। पहली बार शिंजो आबे अपने कार्यकाल में साल 2006-2007 के बीच भारत आए थे। इसके बाद अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान भी शिंजो आबे तीन बार भारत का दौरा कर चुके थे। उन्होंने जनवरी 2014 दिसंबर 2015 और सितंबर 2017 में भारत का दौरा किया था।

Share on