Wednesday, November 29, 2023

ट्रेन मे हुई पहली मुलाक़ात और पहली ही मुलाक़ात मे ट्रेन पर ही प्रपोज़ कर दिये शत्रुघ्न सिन्हा

80 के दशक के मशहूर बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया। शत्रुघ्न सिन्हा बिहारी बाबू के नाम से भी जाने जाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्में जितनी शानदार होती थीं उतनी ही उनकी लव स्टोरी भी रोचक रही। प्रेम कहानी के बीच रोड़ा बनकर खड़े थे शत्रुघ्न सिन्हा की होने वाली पत्नी पूनम की मां। शत्रुघ्न सिन्हा पूनम की मां को गुंडा और चोर नजर आते थे। आपको बता दें कि शत्रुघ्न के दौर में उनका नाम बॉलीवुड अभिनेत्री रीना राय के साथ भी जोड़ा जाता था।

ट्रेन में हुई थी पहली मुलाकात ट्रेन में ही किया था प्रपोज

आपको बता दें कि घर से भागकर मुंबई में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके शत्रुघ्न सिन्हा की Poonam से पहली मुलाकात पटना से मुंबई जाते हुए एक ट्रेन में हुई थी। शत्रुघ्न सिन्हा को पहले ही नजर में पूनम से प्यार हो गया और वहीं पर उन्होंने प्रपोज कर दिया। सफर के दौरान ही शत्रुघ्न सिन्हा ने एक कागज पर फिल्म पाकीजा का डायलॉग ‘अपने पांव जमीन पर मत रखिएगा’ लिखकर और घुटनों पर बैठकर पूनम को प्रपोज कर दिया। पहले ही मुलाकात के दौरान पूनम ने भी शत्रुघ्न को हां कर दिया। पूनम पूर्व मिस यंग इंडिया थी।

होने वाली सास को गुंडा और चोर जैसे लगते थे शत्रुघ्न सिन्हा

सिन्हा ने अपने दिल की बात अपने बड़े भाई राम सिन्हा से बताई। उनके बड़े भाई राम सिन्हा ने जब पूनम से शादी का प्रस्ताव लेकर उनके घर पहुंचे तो पूनम की मां ने इस रिश्ते को नकार दिया। शत्रुघन सिन्हा की तस्वीर देखकर पूनम की मां ने कहा ‘लड़का गुंडा जैसा लगता है, एक्टिंग भी चोर का करता है। काला तो है ही चेहरे पर जाने कितने निशान है। उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा की अभिनेत्री रीना राय से नजदीकियां सुर्खियों में थी लेकिन शत्रुघ्न पूनम को लेकर काफी सीरियस थे।

 
whatsapp channel

अंततः मान गई सास हो गई बिहारी बाबू और पूनम की शादी

पहले इस प्रस्ताव में तो शत्रुघ्न सिन्हा की सास अपनी दूध सी गोरी बेटी का विवाह काले शत्रुघ्न सिन्हा से करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा हार नहीं माने और लगे रहे। आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सास को मना ही लिया फिर दोनों की शादी हो गई।

बॉलीवुड अभिनेत्री रीना राय से भी जोड़ा जाता रहा नाम

शत्रुघ्न सिन्हा पूनम को लेकर सीरियस तो थे ही लेकिन उनका नाम अभिनेत्री रीना राय से भी जोड़ा जाता था। इन दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात साल 1972 में फिल्म ‘मिलाप’ के सिलसिले में हुई थी। अगली फिल्म कालीचरण की शूटिंग के दौरान रीना और शत्रुघ्न एक दूसरे के करीब आए। पूनम से शादी के बाद भी रीना और शत्रुघ्न कई सालों तक मिलते रहे हालांकि कुछ साल बाद शत्रुघ्न और रीना राय ने एक दूसरे से दूरियां बढ़ा ली।

google news

बॉलीवुड में दबंग अभिनेत्री बन चुकी है बेटी सोनाक्षी सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा अभिनेता से राजनेता बन चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की केंद्र सरकार में शत्रुघ्न मंत्री भी रह चुके हैं। हालांकि मोदी सरकार के जमाने में शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी में हाशिए पर चले गए इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर रुख कर लिया। उनके बेटे और उनकी पत्नी राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव है। उनका पूरा परिवार अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ता है। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी है और अपने अभिनय से लोहा मनवा चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles