Shark Tank India 2: इस बिजनेस प्लान के मुरीद हुए शार्क्स जज, ब्लैंक चेक तक देने को हो गए तैयार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 जनवरी 2023, 9:14 अपराह्न

Shark Tank India 2: शर्क टैंक इंडिया 2 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। इस सीजन में शार्क्स आपस में कुछ डील क्रैक करने के लिए जिस तरह एक दूसरे से लड़ते-लड़ते और झगड़ते नजर आ रहे हैं, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस बहाने इस बार का शर्क टैंक इंडिया पिछले सीजन से ज्यादा मजेदार लग रहा है और इसी के साथ यह टीवी एंटरप्रेन्योर का पेस्ट शो बन गया है। इस बार सिर्फ शार्क ओपन डील के साथ कुछ बेस्ट ऑफर नहीं रख रही, बल्कि अपने दिलचस्प और एक्साइटिंग बिजनेस प्लान लेकर आए एंटरप्रेन्योर और भी शार्क्स को अपने डिमांड से हैरान कर रहे हैं।

Shark Tank India 2

शार्क टैंक इंडिया 2 का नया प्रोमो हैं धमाकेदार

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में जल्द ही एक बेहद दिलचस्प और एक्साइटिंग बिजनेस डील नजर आने वाली है, जिसकी पिच सुनने के बाद सिर्फ शार्क्स आपस में भिड़ते ही नजर नहीं आएंगे, बल्कि वह ओपन डील भी ऑफर कर देंगे, जिसका प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं भी जोरों-शोरों से तूल पकड़ने लगी है। इस प्रोमो वीडियो में यह तो समझ आ रहा है कि ये डील काफी तगड़ी है, जिसमें सबसे पहले पीयूष गोयल स्टार्टअप आइडिया लेकर आए शख्स से यह कहते हैं कि- मैं आपको एक ऑफर देता हूं… और आप 50 लाख रुपए लेने आए थे ना… मैं आपको 1 से 1.5 या 2 करोड़ रुपए तक देने को तैयार हूं। वह भी आपकी वैल्यूएशन पर…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

शार्क जज ने ऑफर किया ब्लैंक चेक

इस दौरान पीयूष की बात सुनने के बाद अमन गुप्ता यह कहते हैं कि शार्क की हिस्ट्री में पहली बार हो रहा है कि किसी को ओपन ऑफर दिया जा रहा है। इतनी देर में पीयूष गोयल ब्लैंक चेक लेकर शख्स के पास दौड़ जाते हैं और कहते हैं- तू भर लियो… मैं तुझे यह ब्लैंक चेक दे रहा हूं…. यह सब सुनने के बाद विनीता सिंह, नमिता थापर और अनुपम मित्तल के बीच इस बिजनेस डील को लेकर तगड़ी बहस शुरू हो जाती है। हालांकि अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आखिर यह डील किसकी झोली में जाती है और यह शख्स क्या है और कहां से लेकर आया है या अपना बिजनेस आइडिया…. जिसके पीछे शर्क टैंक इंडिया के सभी शार्क्स आपस में भिड़ गए हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।