सीमा हैदर ने पास किया फिल्म का ऑडिशन, पर्दे पर लाइट, कैमरा, एक्शन…सुनते ही दिखायेंगी हुस्न के जलवें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 अगस्त 2023, 10:18 पूर्वाह्न

Seema Haider Film: फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भरत सिंह ने बुधवार को सीमा का ऑडिशन भी लिया, जिसमें वह पास हो गई हैं।

Seema Haider Film: सीमा हैदर और सचिन मीना का नाम इन दिनों भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान का बॉर्डर पार कर नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से आने वाली सीमा हैदर का कहना है कि उन्हें पबजी पर सचिन मीणा से प्यार हुआ और वह अपने प्यार के लिए पति को छोड़ चारों बच्चों को लेकर उसके पास आ गई। ऐसे में यह कहानी किसी के भी गले नहीं उतर रही है, जिसके चलते वह लगातार सवालों के घेरे में है।

इन सारे हंगामे के बीच सीमा हैदर की किस्मत खुल गई है। दरअसल कहीं से उन्हें फिल्म के ऑफर मिल रहे हैं, तो कहीं कोई 50 हजार रुपए की नौकरी दे रहा है। इस कड़ी में फिल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भरत सिंह ने बुधवार को सीमा का ऑडिशन भी लिया, जिसमें वह पास हो गई हैं। इस फिल्म के साथ ही उनके पास अमित जानी का भी ऑफर हैं। ऐसे में एक साथ दो-दो फिल्मों के ऑफर के बाद तो अब सीमा हैदर बॉलीवुड के पर्दे पर अपने हुस्न के जलवे दिखाती नजर आने वाली है।

किस फिल्म में और क्या रोल करेंगी सीमा हैदर?(Seema Haider Film)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान से भागकर भारत आने वाली सीमा हैदर फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाने वाली हैं। बता दे जिस फिल्म में सीमा हैदर को रोल दिया गया है वह एक मर्डर स्टोरी पर आधारित है। डायरेक्टर जयंत सिन्हा दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित ‘अ टेलर मर्डर स्टोरी’ पर एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें सीमा हैदर मुख्य भूमिका में नज़र आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें – सचिन-सीमा हैदर की लगी लॉटरी! कोई दे रहा 1 लाख सैलरी तो कोई बना रहा हीरोइन, यूट्यूब-इंस्टाग्राम में भी हो रही पैसों की बरसात

वही सीमा हैदर से मिलने फिल्म डायरेक्टर अमित जानी भी अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीमा से मुलाकात के दौरान उन्हें हिंदू धर्म अपनाने पर भगवा शॉल ओढ़ाकर उसका स्वागत किया, जिसके बाद सीमा हैदर ने अमित जानी के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। वही ऑडिशन के बाद सीमा हैदर ने खुद इस बात का ऐलान किया कि वह इस फिल्म में काम करने वाली है। सीमा ने कहा जानी जी ने ऑफर दिया है, क्लीनचिट आने के बाद मैं उनकी फिल्म में काम करूंगी।

अब है ATS की क्लीन चिट का इंजतार

बतादे सीमा हैदर और फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस दोनों को ही अब एटीएस की रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे में सीमा हैदर और सचिन की आर्थिक स्थिति जो कुछ दिन पहले तक पूरी तरह से डामाडोल हो गई थी, अब वह अचानक से किसी लॉटरी लग जाने की तरह चमक गई है। बता दे सीमा हैदर के पास इन फिल्मों के ऑफर के अलावा गुजरात से एक नौकरी का ऑफर भी आया है, जिसमें सीमा और सचिन दोनों को 50-50 हजार रुपये सैलरी की नौकरी ऑफर की गई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।