श्रावणी मेला 2023: गायक कैलाश खेर संग बाबा के भजन पर झूमेगा सुल्तानगंज, जाने कैसी है उद्घाटन समारोह की तैयारी

Sawan Mela 2023: इस बार श्रावणी मेला 2023 की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रहा है। इसे लेकर सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर काफी तैयारी चल रही हैं। यहां उद्घाटन पर रंगारंग कार्यक्रम होने जा रहा है। इस रंगारंग कार्यक्रम में जाने-माने सिंगर कैलाश खेर आ रहे हैं। वह बाबा के भजन पर इस बार पूरे सुल्तानगंज संग सभी भक्तों  को झूमाएंगे। आइए जानते हैं इसकी सारी डिटेल।

सावन मेला 2023 को लेकर 4 जुलाई को सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर रंगारंग कार्यक्रम में कैलाश खेर समा बांधगे। इसे लेकर काफी जोरों शोरों से तैयारी चल रही है। इसकी सारी जिम्मेदारी पिरामिड फेबकॉन इवेंट मैनेजर प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। जिसकी टीम गंगा घाट पर जोरों-शोरों से लगी हुई है। श्रोताओं के लिए दो पंडाल बनाए गए हैं। साइट मैनेजर अभिषेक आचार्य के द्वारा बताया गया कि इस बार मेले की थीम श्रावणी मेला ही है, उसी के अनुसार पूरे पंडाल को सजाया गया है। कलाकारों के लिए एयर कंडीशन ग्रीन रूम की व्यवस्था की गई है। बता दें कि पिछले बार इस कार्यक्रम में गायक हंसराज रघुवंशी को बुलाया गया था।

नहीं होंगे नीतीश कुमार शामिल

श्रावणी मेला 2023 के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नहीं आने की सूचना दे दी गई है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उप सचिव अनिल कुमार पांडे ने इसकी जानकारी भागलपुर प्रशासन को दी है। इनके द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री उस समय कोई और कार्यक्रम में व्यस्त हैं। इस वजह से वे श्रावणी मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे। वहीं ऐसी सूचना आ रही है कि श्रावणी मेला 2023 के उद्घाटन समारोह में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता, पीएचडी मंत्री ललित यादव व जिले के प्रभारी सर्वजीत कुमार आ सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव की आने की संभावना भी कम जताई जा रही है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री सहित विभिन्न विभाग के कई मंत्रियों को आमंत्रण भेजिए गए थे।