बिहार सरकारी नौकरी: बिहार पुलिस 21,391 कॉन्टेबल की बहाली का ऐलान, इसी साल हो जाएगी पूरी प्रक्रिया

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 अप्रैल 2023, 9:54 पूर्वाह्न

Government Job In Bihar: बिहार पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार जल्द ही राज्य पुलिस बल में 21,391 कॉन्स्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाली है। खास बात यह है कि इसमें 56 ट्रांसजेंडरों की भी नियुक्ति होगी। गौरतलब है कि पुलिस भार्ती विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने शुक्रवार को इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सारी जानकारी साझा की है। वहीं इस दौरान बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक जेएस गंगवार ने इस भर्ती प्रक्रिया की जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार ने पुलिस बल में 1288 सब-इंस्पेक्टर और 194 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की भर्ती योजना बनाई है।

बिहार में 21391 कॉन्स्टेबल की भर्ती

एडीजी ने इस दौरान यह भी कहा कि राज्य पुलिस बल में बिहार सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर की जाने वाली भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरु होगी, जिसमें कुल मिलाकर 21,391 कॉन्स्टेबल की भर्ती की जाएगी। इस दौरान 7,903 महिलाएं और 56 ट्रांसजेंडर शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया को इसी महीने के अंत से पहले शुरू किया जा सकता है और इसी साल के अंत यानी दिसंबर तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि- बिहार पुलिस में हर 500 नियुक्तियों पर एक ट्रांसजेंडर की नियुक्ति का प्रावधान तैयार किया गया है। इस नए नियम के मुताबिक अगर भर्ती करने वाले अधिकारियों को ट्रांसजेंडर समुदाय से उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिलता है, तो रिक्तियों को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा बल्कि वह इन पदों पर ओबीसी उम्मीदवार की भर्ती कर सकते हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसजेंडर समुदाय से संबंधित लोग जो बिहार पुलिस में सेवा करने का सपना देखते हैं, वह अब इसे पूरा कर सकते हैं लेकिन उन्हें इस दौरान अपने लिंग के बारे में एक प्रमाण पत्र भी देना होगा। यह प्रमाण पत्र उनकी नौकरी दस्तावेजों में सबसे अहम होगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।