Mrs World Sargam kaushal: 21 साल बाद भारत के सर फिर सजा ताज, जाने कौन है सरगम कौशल?

Mrs World Sargam kaushal: देश के लिए रविवार का दिन एक बार फिर गौरवान्वित कर देने वाला रहा, जब भारत का नाम एक बार फिर पूरी दुनिया में सरगम कौशल की खूबसूरती के साथ गुंजा। सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 (Sargam kaushal Become Mrs World 2022) का खिताब जीत 21 साल बाद इस ग्राउंड को भारत लेकर आई है। सोशल मीडिया पर सरगम कौशल की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होना शुरू हो गए हैं। हर कोई जाना चाहता है आखिर कौन है सरगम कौशल कौन है? कौन है सरगम कौशल के पति? क्या है सरगम कौशल का जीवन सफर?

21 साल बाद भारत ने जीता क्राउन (India Won Mrs World 2022)

रविवार का दिन भारत के लिए बेहद गर्व से भरा रहा, क्योंकि रविवार के दिन 21 साल बाद किसी भारतीय महिला ने मिसेज वर्ल्ड का क्रॉउन जीता है। बता दें इससे पहले साल 2001 में आदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब भारत के लिए जीता था। ऐसे में 21 साल बाद हुई क्राउन की वापसी के साथ ही इसे जीतने वाली सरगम कौशल का नाम सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

बता दे इस बार साल 2022 मिसेस वर्ल्ड 2022 के जूरी पैनल में सोहा अली खान, मोहम्मद अजहरुद्दीन, विवेक ओबरॉय के साथ-साथ पूर्व मिस वर्ल्ड आदिति गोवित्रीकर शामिल थी। सोशल मीडिया पर सरगम की तस्वीरें और वीडियो इस समय ना सिर्फ वायरल हो रहे हैं, बल्कि लोग उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ ही कर रहे हैं।

whatsapp channel

google news

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

कौन है मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल (Who is Mrs World Sargam kaushal)

मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल का नाम इस समय सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के पति इंडियन नेवी में है। बता दे सरगम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बतौर शिक्षिका काम करती थी। दरअसल सरगम कौशल ने इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद वह बतौर शिक्षिका काम करने लगी और बाद में उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया, जिसे जीते हुए वे मिसेज वर्ल्ड के मंच तक पहुंची और यहां उन्होंने भारत का नाम रोशन किया।

क्या होता है मिसेज वर्ल्ड कंपटीशन (What is Mrs World Competition)

बता दे मिसेज वर्ल्ड एक ब्यूटी पेजेंट है, जिसमें केवल विवाहिता महिलाओं को ही भाग लेने की इजाजत होती है। भारत ने इस खिताब को साल 2001 में पहली बार और अब 21 साल बाद सरगम कौशल की खूबसूरती के साथ जीता है। याद दिला दे 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने भारत के लिए इस खिताब को जीता था।

Share on