बिहार के साकिबुली गनी के रिकॉर्ड के सामने विराट और रोहित भी छूटे पीछे, बनाया विश्व कीर्तिमान

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले की कहानी दुनिया भर में फेमस है। दोनों ने अपनी धुआंधार पारी से कई ऐसे कारनामे कर दिखाएं जो हिस्ट्री बनें, लेकिन एक कारनामा जो वह नहीं कर पाए वह बिहार के एक स्टार खिलाड़ी ने कर दिखाया। इतना ही नहीं उसने अपने डेब्यू मैच में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना हर किसी के दिल पर अपनी छाप छोड़ दी है। इनका नाम है साकिबुली गनी (Sakibul Gani)

Sakibkul Gani

तिहरे शतक के साथ बनाया वल्ड रिकॉर्ड

साकिबुली गनी बिहार (Sakibul Gani Bihar) के रहने वाले हैं। घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है। उन्होंने अपने फर्स्ट डेब्यु मैच (Sakibul Gani Debut Match) में तिहरा शतक लगा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड (Sakibul Gani Made World Record) बनाया है। साकिबुली गनी दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में तिहरा शतक (Sakibul Gani Triple Century) लगाया है। इस दौरान उन्होंने बिहार के लिए खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) में 405 गेंदों पर 341 रन बनाते हुए इतिहास रचा।

डेब्यू मैच में जड़ा तिहरा शतक

साकिबुली गनी की बैटिंग को देखकर मिजोरम के गेंदबाज भी हैरान हो गए। विरोधी टीम भी साकिबुली गनी की मुरीद हो गई और उनके शानदार अभिनय और दमदार पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। साकिबुली गनी ने पहले विकेट के लिए खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और अपने आक्रामक खेल से रन को तेजी से आगे बढ़ाते हुए डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक जड़ दिया।

Sakibkul Gani

साकिबुली गनी ने तोड़ा रिकार्ड

इस दौरान साकिबुली गनी ने बिहार की तरफ से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ मैदान में उतरे थे। अपने इस धुआंधार खेल के दौरान उन्होंने बाबुल कुमार के साथ कुल 557 रन की साझेदारी की। इस दौरान जहां बाबुल कुमार ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 398 गेंदों पर 229 रन बनाए, तो वही मैच में हर किसी की नजर साकिबुल गनी पर टिकी रही।

Sakibkul Gani

ये मौच जाधवपुर यूनिवर्सिटी केंपस में हुआ। इस मुकाबले में बिहार की टीम ने 600 से ज्यादा रन बनाए। दोनों की धाकड़ बल्लेबाज ही देखकर मिजोरम की हालत खराब हो गई। इन दोनों बल्लेबाजों ने दमदार पारी खेलते हुए चौथे विकेट के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे लंबी साझेदारी की।

Sakibkul Gani

कौन है साकिबुल गनी?

22 साल के साकिबुली गनी बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। उन्होंने इससे पहले 14 लिस्ट-ए मैच में 377 रन बनाए थे। वही इससे पहले 11 टी-20 मुकाबले में उन्होंने 192 रन का योगदान देते हुए अपनी पहली छाप छोड़ी थी। अब उनका डेब्यु मैच में तिहरा शतक हर किसी की जुबां पर चढ़ गया है।

Sakibkul Gani

डेब्यू के हाईएस्ट स्कोर रेट

341 सकिबुल गनी (2022)
267* अजय रोहेरा (2018)
260 अमोल मुजुमदार (1994)
256* बाहिर शाह (2017)
240 एरिक मार्क्स(1920)

Kavita Tiwari