‘बिहारी’ ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में बनाया World Record, दुनिया के पहले खिलाड़ी बनें Sakibul Gani

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 फरवरी 2022, 11:55 पूर्वाह्न

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले की कहानी दुनिया भर में फेमस है। दोनों ने अपनी धुआंधार पारी से कई ऐसे कारनामे कर दिखाएं जो हिस्ट्री बनें, लेकिन एक कारनामा जो वह नहीं कर पाए वह बिहार के एक स्टार खिलाड़ी ने कर दिखाया। इतना ही नहीं उसने अपने डेब्यू मैच में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना हर किसी के दिल पर अपनी छाप छोड़ दी है। इनका नाम है साकिबुली गनी (Sakibul Gani)

Sakibul Gani

साकिबुल गनी ने रचा इतिहास

साकिबुली गनी बिहार (Sakibul Gani Bihar) के रहने वाले हैं। घरेलू क्रिकेट मैच के दौरान उन्होंने अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है। उन्होंने अपने फर्स्ट डेब्यु मैच (Sakibul Gani Debut Match) में तिहरा शतक लगा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड (Sakibul Gani Made World Record) बनाया है। साकिबुली गनी दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में तिहरा शतक (Sakibul Gani Triple Century) लगाया है। इस दौरान उन्होंने बिहार के लिए खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) में 405 गेंदों पर 341 रन बनाते हुए इतिहास रचा।

Sakibul Gani

विरोध टीम भी हुई साकिबुली गनी की मुरीद

साकिबुली गनी की बैटिंग को देखकर मिजोरम के गेंदबाज भी हैरान हो गए। विरोधी टीम भी साकिबुली गनी की मुरीद हो गई और उनके शानदार अभिनय और दमदार पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया। साकिबुली गनी ने पहले विकेट के लिए खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और अपने आक्रामक खेल से रन को तेजी से आगे बढ़ाते हुए डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक जड़ दिया।

Sakibul Gani

साकिबुली गनी इस दौरान बिहार की तरफ से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ मैदान में उतरे थे। अपने इस धुआंधार खेल के दौरान उन्होंने बाबुल कुमार के साथ कुल 557 रन की साझेदारी की। इस दौरान जहां बाबुल कुमार ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 398 गेंदों पर 229 रन बनाए, तो वही मैच में हर किसी की नजर साकिबुल गनी पर टिकी रही।

Sakibul Gani

ये मौच जाधवपुर यूनिवर्सिटी केंपस में हुआ। इस मुकाबले में बिहार की टीम ने 600 से ज्यादा रन बनाए। दोनों की धाकड़ बल्लेबाज ही देखकर मिजोरम की हालत खराब हो गई। इन दोनों बल्लेबाजों ने दमदार पारी खेलते हुए चौथे विकेट के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे लंबी साझेदारी की।

Sakibul Gani

कौन है साकिबुल गनी?

22 साल के साकिबुली गनी बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। उन्होंने इससे पहले 14 लिस्ट-ए मैच में 377 रन बनाए थे। वही इससे पहले 11 टी-20 मुकाबले में उन्होंने 192 रन का योगदान देते हुए अपनी पहली छाप छोड़ी थी। अब उनका डेब्यु मैच में तिहरा शतक हर किसी की जुबां पर चढ़ गया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।