बसपन का प्यार वाले Sahdev Dirdo का हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट, अभी तक नहीं आया है होश

बसपन का प्यार (Baspan Ka Pyar) गाने से पूरी दुनिया में रातों-रात स्टार बन जाने वाले नन्हे सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) का जबरदस्त एक्सीडेंट (Sahdev Dirdo Road Accident) हो गया है। उनकी हालत काफी खराब है। डॉक्टरों की मानें तो वह पिछले कुछ घंटों से बेहोश है। दरअसल मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में वह बुरी तरह से घायल हो गए। सहदेव दिरदोके एक्सीडेंट की खबर के बाद से देश भर में उनके जल्द ठीक होने की कामना को लेकर लोग प्रार्थना कर रहे हैं। वही अब छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel On Sahdev Dirdo Road Accident) नहीं भी सहदेव को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

सीएम बघेल ने दिए इलाज के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो का मंगलवार को सुकमा के पास एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर रूप से जख्मी हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सहदेव का इलाज चल रहा है। खबरों के मुताबिक उन्हें अब तक होश नहीं आया है और डॉक्टर लगातार उनकी हालत पर निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की जानकारी मिलते ही तुरंत सुकमा के कलेक्टर विनीत नंदनवार को सहदेव को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराने व सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

whatsapp channel

google news

 

इस बात की जानकारी सीएमओ छत्तीसगढ़ ने ट्विटर के जरिए साझा की है। उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुख जताते हुए कलेक्टर विनीत नंदनवार को सहदेव को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Also Read:  पुरानी AC के बदले ले जाएँ नई 5 स्टार एसी, बिजली कंपनी दे रही शानदार मौका, महज कुछ दिन है स्कीम

सहदेव को अब तक नहीं आया होश

बता दें सहदेव को सिर पर काफी गंभीर चोट आई है जिसके चलते पहले उन्हें सुकमा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन सीएम के आदेश के बाद अस्पताल में सहदेव को देखने पहुंचे सुकमा कलेक्टर और एसपी सुनील शर्मा ने वहां के डॉक्टरों से बातचीत की जिसके बाद सहदेव को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

याद दिला दें सहदेव दिरदो के स्कूल का बसपन का प्यार गाना वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद सहदेव इंटरनेट सेंसेशन बन गए थे। सहदेव को चारों तरफ नाम, और पहचान सब मिलने लगी थी। इसके बाद रैपर बादशाह ने उनके साथ इस गाने का वीडियो बनाया, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला।

सहदेव की हालत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर छाई उनके फैंस लगातार उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

Share on