Subrata Roy Death: सहारा इंडिया प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, 75 साल की उम्र मे इस वजह से गई जान  

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 15 नवम्बर 2023, 9:49 पूर्वाह्न

Subrata Roy Death: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख रहे सुब्रत राय का मंगलवार देर रात निधन हो गया। सुब्रत राय 75 साल का के थे।

Subrata Roy Death: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख रहे सुब्रत राय का मंगलवार देर रात निधन हो गया। सुब्रत राय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बीमारी की वजह से भर्ती थे। इस बीच कल रात सुब्रत राय का निधन हो गया। सुब्रत राय 75 साल का के थे। सुब्रत राय सहारा इंडिया के फाउंडर थे।

बता दे की सुब्रत राय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। सुब्रत राय ने गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिजनेस में कदम रखा। 1992 में सहारा ग्रुप ने एक अखबार भी निकला जिसका नाम शहर राष्ट्रीय सहारा रखा । इसके अलावा कंपनी के द्वारा टीवी चैनल भी शुरू किया गया था। बता देंगे सहारा ग्रुप रियल स्टेट, फाइनेंस, मीडिया सहित कई सेक्टर में काम करती है।

Subrata Roy Death: बीमार चल रहे थे सुब्रत राय

सुब्रत राय के निधन के बाद सहारा ग्रुप में एक बयान जारी कर कहा कि सहारा इंडिया के प्रमुख रहे सुब्रत राय का मंगलवार रात 10:30 में निधन हो गया है। निधन की वजह कार्डियो अरेस्ट बताया गया। वह हाइपरटेंशन और डायबिटीज की बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे थे। जिसकी वजह से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब रह रहा था। 12 नवंबर को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सुब्रत राय को भर्ती कराया गया था। सहारा श्री के निधन के पर सहारा इंडिया परिवार शोक में डूब गया है।

समूह ने जारी बयान में कहा, ‘सहारा इंडिया परिवार अत्यंत दुख के साथ हमारे सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष माननीय ‘सहाराश्री’ सुब्रत रॉय सहारा के निधन की सूचना दे रहा है.’ इसके अलावा  बयान में उन्हें एक प्रेरणादायक नेता और दूरदर्शी बताते हुए कहा गया है, ‘उनके निधन से हुई क्षति को संपूर्ण सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा. सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, एक संरक्षक और प्रेरणा के स्रोत थे, जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला.’

ये भी पढ़ें- Whatsapp के जरिए आसानी से चेक SBI का बैलेंस,व्हाट्सएप लाया है जबरदस्त फीचर, जाने प्रक्रिया

बयान के अनुसार, सहारा इंडिया परिवार रॉय की विरासत को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को आगे बढ़ाने में उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना जारी रखेगा .रॉय के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने शोक जताते हुए कहा कि उनका जाना उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है.

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।