महज 5000 प्रतिमाह पर मिल रही ये स्टालिश बाइक, इसके लूक और माइलेज के सामने बुलेट भी फेल

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 21 अगस्त 2023, 1:44 अपराह्न

Royal Enfield Hunter 350: इसे आप 17 हजार रुपए देकर घर ले जा सकते हैं। इसके बाद आपको 3 साल तक 5026 प्रति महीने की किस्त देनी होगी।

रॉयल एनफील्ड का इंडियन मार्केट में आजकल काफी क्रेज हो गया है। रॉयल एनफील्ड की सभी बाइक अपने-अपने सेगमेंट में काफी मजबूत है। पर हाल में ही आई रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) दूसरे सभी मॉडल पर भारी पड़ रही है। इसके लुक और माइलेज दूसरे रॉयल एनफील्ड गाड़ियों पर भारी पड़ रही है। जिसकी वजह से इस बाइक की सेल काफी बढ़ गई है। वही कंपनी एक कदम आगे बढ़ते हुए इसे मात्र ₹5000 मासिक किस्त पर ग्राहकों को दे रही है, आईए जानते हैं इस ऑफर के बारे में पूरी डिटेल-

रॉयल एनफील्ड हंटर की माइलेज की बात करें तो इसकी माइलेज 36.5 किलोमीटर पर लीटर है। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट और बैक दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके टायर ट्यूबलेस है। इस बाइक को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लाया गया है। इसके हैडलाइट को टेलीस्कोपिक बनाया गया है। साथ ही पीछे में शॉक अब्जॉर्बर भी दिया गया है।

8 कलर मे आता है Royal Enfield Hunter 350

रॉयल एनफील्ड 350 के कलर ऑप्शन को देख तो इसमें आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं। 349.34 सीसी की यह बाइक बीएसएल 6 बाइक है। इसकी कीमत 1.5 लख रुपए एक्स शोरूम है। या एयरकूल  इंजन है। बाइक में ऑडोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर के साथ-साथ मेंटेनेंस इंडिकेटर भी दिए गए हैं। ऐसे इस मोटरसाइकिल का टॉप मॉडल 1.7 लख रुपए एक्स शोरूम में आता है जिसका कुल वजन 181 kg है। इसे सड़क पर काफी आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह बाइक 20.4 की पावर देती है

5 हजार की मासिक किस्त पर ले जाएँ

अगर यह बाइक आप खरीदना चाहते हैं तो इसे आप 17 हजार रुपए देकर घर ले जा सकते हैं। इसके बाद आपको 3 साल तक 5026 प्रति महीने की किस्त देनी होगी। इस मासिक किस्त पर आपको 9.7 फीसदी का ब्याज लगेगा। ऐसे की लोन स्कीम की ज्यादा जानकारी के लिए आप नजदीकी डीलर से संपर्क कर सकते हैं। मासिक किस्त और डाउन पेमेंट में बदलाव भी हो सकता है।

ये भी पढ़ें- होंडा की नई बाइक स्प्लेंडर की बोलती कर देगी बंद, कम कीमत मे ज्यादा पावर और फीचर के साथ हुआ लॉंच  

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।