कौन हैं मनोज मोदी? जिन्हें मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ का मकान तोहफे में दिया

Mukesh Ambani And Manoj Ambani Relation: रिलायंस ग्रुप के चेयर पर्सन मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स है। ऐसे में उनके रहन-सहन के साथ-साथ उनके तोहफों के चर्चे भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल फिलहाल मुकेश अंबानी का नाम उनके एक ऐसे ही महंगे तोहफे के चलते सुर्खियों में छाया हुआ है, जिसकी कीमत 1500 करोड़ रुपए है। बता दे यह तोहफा मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी नाम के एक शख्स को दिया है। ऐसे में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने यह तोहफा मनोज मोदी को क्यों दिया? और मनोज मोदी और मुकेश अंबानी के बीच रिश्ता क्या है? ये बात हर कोई जानना चाहता है।

Mukesh Ambani And Manoj Ambani

मनोज मोदी को तोहफे में दिये ‘वृंदावन’ की कीमत 1500 करोड़ रुपए है

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को जो 1500 करोड़ का घर तोहफे में दिया है। इस घर का नाम वृंदावन रखा गया है। हालांकि यह बता दें कि यह भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन नहीं है बल्कि मुंबई में बना एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 1500 करोड़ रुपए है। 22 मंजिला यह घर हर तरह की सुख सुविधा से लैस है। ये मुंबई के नेपियन सी-रोड पर बना है।

ये भी पढ़ें- 66 साल के मुकेश अंबानी है एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन, जाने कितने अरबों की है संपत्ति

whatsapp channel

google news

 

22 मंजिला यह घर बेहद खूबसूरत है। इसकी यह पूरी बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट में बनाई गई है, जिसमें प्रत्येक मंजिल 8000 वर्ग फुट के एरिया को कवर करती है। मुकेश अंबानी द्वारा मनोज मोदी को दिए गए इसके तोहफे की चर्चा इस समय चौतरफा सुर्खियों में है।

कौन है मनोज मोदी और क्या है मुकेश अंबानी से रिश्ता?

अगर आप मनोज मोदी को नहीं जानते तो बता दें कि मनोज मोदी रिलायंस ग्रुप के पुराने एम्पलाई है। वह साल 1980 से रिलायंस के साथ जुड़े हुए हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइट हैंड भी कहा जाता है। मनोज मोदी मुकेश अंबानी के सबसे भरोसेमंद कर्मचारी माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की हर डील में मनोज मोदी उनके साथ मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं वह हर डील में भी मुकेश अंबानी के साथ होते हैं।

Mukesh Ambani And Manoj Ambani

अंबानी के हर प्रोजेक्ट में उनके साथ होते है मनोज मोदी

मुकेश अंबानी ने अपने सबसे पुराने और भरोसेमंद कर्मचारी मनोज मोदी पर हमेशा आंख बंद कर कर ही भरोसा किया है। वहीं मनोज मोदी ने भी पूरी मेहनत के साथ रिलायंस रिटेल और रिलायंस जिओ के डायरेक्टर के तौर पर हर कदम पर मुकेश अंबानी का साथ निभाया है। मनोज मोदी हजीरा पेट्रोकेमिकल कंपलेक्स जामनगर, रिफायनरी, पहला टेलीकॉम बिजनेस, रिलायंस रिटेल और 4G रोलआउट जैसे रिलायंस के सभी बड़े प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा रह चुके हैं।

लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं मनोज मोदी

मनोज मोदी मुकेश अंबानी के बेहद खास है, लेकिन इसके बावजूद वे मीडिया के कैमरे से दूर रहना ही पसंद करते हैं। उन्हें लाइमलाइट में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह ना के बराबर ही मीडिया को अपनी तस्वीर खींचने देते हैं। यही वजह है कि उनकी बेहद कम तस्वीरें इंटरनेट पर उपलब्ध है। यही वजह है कि देश दुनिया में लोग उन्हें जानते भी नहीं हैं, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के आगे बढ़ने में मनोज मोदी की बेहद अहम भूमिका रही है। उनका दिमाग मुकेश अंबानी के हर फैसले में उनके साथ खड़ा रहा है।

Mukesh Ambani And Manoj Ambani

मुकेश अंबानी ने जैसे ही मनोज अंबानी को 22 मंजिला इस 1500 करोड़ के घर का तोहफा दिया, इसकी खबर सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों में छा गई और हर कोई मुकेश अंबानी के इस फैसले की जमकर सराहना करता नजर आया। बता दे मनोज मोदी को तोहफे में मिला ये घर हर तरह की सुख सुविधा से लैस है। इस घर को तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी ने डिजाइन किया है और इसके फर्नीचर इडली से मंगाए गए हैं। नेपियन सी रोड समुद्र किनारे बना यह घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है। इस घर की झलके देख हर कोी कह रहा है- बॉस हो तो ऐसा…

Share on