कम बजट के साथ तैयार हुई थी रामानंद सागर की ‘रामायण’, कमाई के मामले में आज भी नहीं कोई इसके आस-पास!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 जून 2023, 10:51 पूर्वाह्न

36 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण के हर किरदार को लोग आज भी भगवान की तरह पूजते हैं। लोगों के दिलों में 80 से 90 के दशक में प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण को लेकर एक अलग ही प्रेम एक अलग ही भावना है।

Ramanand Sagar Ramayan Making Budget And Earning: 36 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण के हर किरदार को लोग आज भी भगवान की तरह पूजते हैं। लोगों के दिलों में 80 से 90 के दशक में प्रसारित हुई रामानंद सागर की रामायण को लेकर एक अलग ही प्रेम एक अलग ही भावना है। यही वजह है कि अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया में आज भी लोग राम और सीता की छवि देखते हैं। जब भी रामायण टीवी पर आती है तो लोग चिपक कर बैठ जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रामानंद सागर द्वारा 80 के दशक में बनाई गई रामायण का बजट कितना था और इसने कितने बजट की कमाई की थी? अगर नहीं तो आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

सुपरहिट रही रामानंद सागर की ‘रामायण’

रामानंद सागर ने 80 के दशक में जब रामायण बनाने का फैसला किया, तो यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। रामानंद सागर जो टीवी पर आने से पहले फिल्मों की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। वह फिल्में बनाने का काम करते थे, ऐसे में उन्होंने अचानक फिल्मों को छोड़कर टीवी इंडस्ट्री का रुख करने का फैसला किया। उनका यह फैसला रामायण के साथ और सुनहरे पलों में कैद हो गया, जिसकी एक झलक देखने के लिए आज भी लोग बेताब रहते हैं।

रामायण के 1 एपिसोड को बनाने में कितना खर्च आता था?

ऐसे में बात रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण के बजट की करें तो बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त रामायण के 1 एपिसोड को बनाने का खर्च लगभग 9 लाख रुपए था। रामानंद सागर ने रामायण के हर एपिसोड को पूरी शिद्दत और हर बारीकी को ध्यान में रखते हुए बनाया था। ऐसे में रामानंद सागर की मेहनत खराब नहीं गई, लोगों ने जो प्यार रामायण पर बरसाया उसे शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।

रामानंद सागर की ‘रामायण’ की कमाई

ऐसे में यह दावा किया जाता है कि इससे होने वाली कमाई 40 लाख तक होती थी। वही पूरी कमाई के आंकड़े तो काफी हैरान करने वाले हैं। रामानंद सागर की रामायण में कुल 35 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। बता दे रामानंद सागर की रामायण का हर एपिसोड 35 मिनट का हुआ करता था। ऐसे में 78 एपिसोड को प्रसारित किया गया था। इस धारावाहिक को लोगों से इतना प्यार मिला था कि लोग इसके प्रसारण को बार बार देखा करते थे।

रामानंद सागर के लिए रामायण को शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। इसकी शूटिंग में 100 से ज्यादा टेक्नीशियन दिन रात मेहनत करते थे। तो वही कलाकारों ने भी रामायण के प्रति अपनी भावना के साथ-साथ जी तोड़ मेहनत भी की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक रामायण को शूट करने में 550 दिन लगे थे। इसे गुजरात के उंबरगांव में शूट किया गया था। उंबरगांव में जहां सीरियल शूट किया गया था, वहां गांव वाले अरुण गोविल को भगवान की तरह पूजते थे। उनके सामने घुटने टेकते थे और नत्मस्तक हो जाते थे। वहीं दीपिका चिखलिया को माता सीता के रूप में जो प्रसिद्धि मिली, वह आज भी जगजाहिर है। इस शो के हर किरदार ने रामायण सीरियल से हर घर में अपनी पहचान खड़ी की थी।

55 देशों में दिखाई गई रामानंद सागर की रामायण

वहीं भारत में जब कोरोना महामारी के दौरान रामायण को दोबारा प्रसारित किया गया, तो लोगों ने हाथ जोड़कर टीवी के सामने बैठकर इसका लुत्फ उठाया। उस समय यह सबसे लोकप्रिय सीरियल बना और साथ ही टीआरपी के मामले में इसने सभी को पीछे छोड़ दिया। बता दें कोरोना काल के दौरान भारत के अलावा रामायण 55 देशों में टेलीकास्ट की गई थी। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान इसे दुनिया भर में 650 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था और इस रिकॉर्ड के साथ रामायण दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।