Ram-Janki Corridor: बिहार के इन जिलों से गुजरेगा राम-जानकी हाईवे, 1,431 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Ram-Janki Corridor Route In Bihar: अयोध्या से जनकपुर हाईवे (Ayodhya To Janakpur Highway) तक बनने वाले राम जानकी मार्ग की लंबाई का करीबन 237 किलोमीटर हिस्सा बिहार से गुजरेगा। इस हिस्से का काम राज्य के सिवान (Siwan) जिले में शुरू हो गया है। इस कड़ी में सबसे पहले जिले में सिवान से मसरख यानी 45 किलोमीटर फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बता दे भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या से माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर तक राम जानकी हाईवे को बनाया जाएगा।

बिहार में जल्द शुरु होगा राम-जानकी कॉरिडोर का काम

राम जानकी हाईवे उत्तर प्रदेश से नेपाल तक के बीच बनेगा। केंद्र सरकार (Central Government) से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार बीआरटी योजना के मद्देनजर इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर का निर्माण कर रही है। वही एनएचएआई को केंद्र की ओर से इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार से गुजरने वाले राम-जानकी मार्ग को सिवान जिले से गुजारा जाएगा। इसके निर्माण कार्य की जिम्मेदारी के लिए दो बड़ी कंपनियां इसके टेंडर में शामिल है।

Ram-Janki Corridor Route

टेंडर के लिए चयनित एजेंसी को जल्द ही इसका काम आवंटित कर दिया जाएगा, जो सिवान से मसरख तक करीब 1431 करोड़ रुपए की लागत से इसके निर्माण करेंगी। सिवान से मसरख तक बनने वाले इस हाईवे रोड को जिले के पांच प्रखंड पचरुखी, महाराजगंज, गोरियाकोठी, बसंतपुर और भगवानपुर हाट से गुजारा जाएगा। 45 किलोमीटर के दायरे में 3 दर्जन से अधिक गांव राम जानकी मार्ग से जुड़ जायेंगे।

whatsapp channel

google news

 

टेंडर में शामिल है ये दो बड़ी कंपनियां

जानकारी के मुताबिक सिवान जिले के इस फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दो बड़ी कंपनियों को सौंपी गई है, जिसमें मेधा इंजीनियरिंग और जीआर इंफ्रा शामिल है। फिलहाल तकनीकी मूल्यांकन यानी टेक्निकल इवे।ल्यूएशन पर काम चल रहा है 15 दिनों के अंदर ही चयनित एजेंसियां इसका कार्यभार संभाल इस पर काम करना शुरू कर देंगी। 1431 करोड़ रुपए की लागत से इस हाईवे का निर्माण कार्य चयनित एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

चार बाईपास का होगा निर्माण

  • 4.63 किलोमीटर लंबा सिवान बाईपास
  • 7.38 किलोमीटर लंबा तरवारा बायपास
  • 14.66 किलोमीटर लंबा बसंतपुर बायपास
  • 2.30 किलोमीटर मसरख बायपास

सिवान से नेपाल को जोड़ेगा राम जानकी हाईवे

बता दे राम जानकी मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य यूपी के मेहरौना घाट से सिवान तक करीब 40 किलोमीटर लंबा होगा। इसके बाद यह सिवान से मसरख तक 46 किलोमीटर, मसरख से चकिया तक 48 किलोमीटर लंबा फोरलेन मार्ग बनेगा। वहीं इसके आगे यह चकिया से नेपाल बॉर्डर के भिट्ठामोड़ तक तकरीबन 103 किलोमीटर लंबाई में फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। बता दे राम जानकी हाईवे के निर्माण कार्य से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share on