बिहार का पहला ज़ू सफारी राजगीर में खुला, CM नीतीश ने किया उद्घाटन;देखें तस्वीरें

बिहार (Bihar) का पहला जू सफारी (Rajgir Zoo Safari) बुधवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। बिहार के राजगीर (Rajgir) में 191.12 हेक्टेयर में बना यह जू सफारी (Zoo Safari) बेहद खूबसूरत और आकर्षक है। इस सफारी का निर्माण 176 करोड़ की लागत में किया गया है। राजकीय सफारी रत्नगिरी और स्वर्णगिरी पर्वत के बीच बनाया गया है। इसमें गुजरात के गिरी से लाए गए एशियाई शेर (Gir Lion) समेत पांच अलग-अलग प्रजाति के जंगली जीवों को रखा गया है। बता दें इन पांच अलग-अलग प्रजाति के जानवरों को रखने के लिए यहां अलग-अलग केज भी बनाए गए हैं। साथ ही पर्यटन के लिहाज से इन जंगली जानवरों को दहाड़ता-विचरते देखने का लुत्फ उठाया जा सकता है।

Rajgir Zoo Safari

पहला जू सफारी राजगीर में

बिहार के राजगीर में बने इस सफारी की खास बात यह है कि इसे आकर्षक बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत बनाया गया है। इसकी खासियत को लेकर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक गोपाल सिंह ने बताया कि यह देश में मौजूदा अन्य सफारी से बिल्कुल अलग है। इस सफारी में हाईटेक कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं, जहां से पूरे सफारी पर कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। बता दें इस पूरे सफारी में करीबन 300 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं।

Rajgir Zoo Safari

whatsapp channel

google news

 

सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)  ने आज राजगीर जू सफारी का उद्घाटन करते हुए राज्य को पहले सफारी की सौगात दी है। इसके साथ ही उन्होंने जू सफारी का भ्रमण भी किया। भ्रमण को लेकर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इसे खूबसूरत और आकर्षक बताया।

Rajgir Zoo Safari

इस जू सफारी को बनाने का प्लान साल 2013 में तैयार किया गया था। हालांकि इसे बनाने में काफी लंबा समय लगा। जू सफारी के आसपास प्रकृति की खूबसूरती का खास तौर पर ख्याल रखा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि- मेरी इच्छा थी कि जू सफारी के पास ही नेचर सफारी बनाई जाए ,लेकिन नेचर सफारी दो-तीन किलोमीटर दूर बनाई गई।

Rajgir Zoo Safari

यहां रखे गए जानवरों की जानकारी को साझा करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बताया कि राजगीर जू सफारी के ही हिरणों को इकट्ठा कर एक जगह रखा गया है। बाघ, तेंदुआ, शेर, हिरण को अलग रखा गया है। 22 लोगों के बैठने के लिए यहां गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है। इस जू सफारी में कुल 7 शेर, 2 बाघ और 300 हिरन है।

ज़ू सफारी राजगीर

 

बता दे जू सफारी में रात को लोगों के रहने का इंतजाम भी किया गया है, जहां नेचर सफारी बनाई गई है। बता दे इस जगह की सबसे खास बात यह है कि नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज पूरे देश में सिर्फ बिहार के राजगीर में ही है।

Share on