दिल्ली को दरिया बना अब मानसून ने किया इन राज्यों का किया रुख, जाने आपका शहर कितने खतरे में?

Rain Alert: भारत के कई हिस्सों में मानसून का तांडव जारी है। खास तौर पर बात राजधानी दिल्ली की करें तो बता दें कि लगातार हो रही बारिश और यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के यमुना से सटे सभी इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। हालात इतने खराब है कि लोगों को अपने घर तक छोड़ने पड़े हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के अन्य हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि भारत के मध्य और पूर्वी हिस्से में इस सप्ताह जमकर बारिश होने वाली है। इसके अलावा उत्तरी पश्चिम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया Rain Alert

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता की संभावना जताते हुए कई राज्य में पहले से अलर्ट जारी कर दिया है। इस मामले पर मौसम विभाग के प्रमुख एम महापात्रा का कहना है कि अगले एक हफ्ते के लिए हम मध्य भारत के ऊपर सक्रिय मानसून की उम्मीद कर सकते हैं। दरअसल यहां एक कम दबाव वाला क्षेत्र तैयार हुआ है और मंगलवार के आसपास एक और साइक्लोन सरकुलेशन तैयार हो सकता है। इसकी वजह से यहां के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।

वहीं मध्यप्रदेश और प्रायद्वीपीय क्षेत्र में बारिश की कमी इस आने वाले हफ्ते में पूरी हो सकती है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में भी भारी बारिश होगी। साथ ही मौसम विभाग ने उतरी ओडिशा, गंगीय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड को लेकर भी भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

इसके साथ ही मौसम विभाग का ये भी कहना है कि पूर्वी भारत की तरफ भी एक कम दबाव वाला क्षेत्र तैयार हो गया है, जिसके चलते अगले 5 दिनों में पूर्वी भारत में जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी तट पर बारिश में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तरी पश्चिमी भारत में कम से कम 2 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना है।

whatsapp channel

google news

 

ये भी पढ़ें- चांद के बाद अब सूरज पर जाने का ISRO की तैयारी, जानें क्या है आदित्य L1 मिशन?

Share on