जाने, किस रूट पर चलेगी देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल देंने वाले है तोहफा

third Vande Bharat Train route: भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ओर से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Rail Minister Ashwani Vaishnav) 7 सितंबर को एक बड़ा ऐलान करने वाले हैं। दरअसल भारतीय रेलवे की ओर से ताजा जानकारी में बताया गया है कि इस महीने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जा सकता है। फिलहाल रेलवे 7 सितंबर को अहमदाबाद-मुंबई रोड पर तीसरी वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का आखिरी ट्रायल (Vande Bharat Train Trail) करने जा रही है।

तीसरी वंदे भारत का तीसरा ट्रायल

गौरतलब है कि देश में पहले से चल रही दो वंदे भारत ट्रेन 2 रूटों पर रफ्तार भर रही है, जिसमें दिल्ली-वाराणसी और दिल्ली-कटरा के रूट शामिल है। वही अब जल्द ही तीसरी वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आयेंगी। इस कड़ी में देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन का तीसरा ट्रायल अहमदाबाद मुंबई रूट पर किया जाएगा। ट्रायल की तारीख 7 सितंबर तय हो गई है। रेलवे मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि रूट ट्रायल के बाद सीआरएस क्लीयरेंस लिया जाएगा और फिर ट्रेन को तय रूट पर दौड़ाना शुरू कर दिया जाएगा।

कब होगा वंदे भारत ट्रेन का आखरी ट्रायल

भारतीय रेलवे द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया है कि किसी वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल 7 से 8 सितंबर को किया जा सकता है। इस ट्रायल को मुंबई-अहमदाबाद के बीच किया जाएगा और ट्रायल के दौरान जितनी यात्रियों की क्षमता होगी, उतना ही लोड रखकर इस ट्रेन को पटरी पर दौड़ाया जाएगा। भारतीय रेलवे विभाग की ओर से इस मामले में यह भी बताया गया है कि ट्रायल के दौरान कुछ सीटों पर कर्मचारी भी बैठेंगे और बाकी सीटों पर उनके भार का लोड रखा जाएगा। इसके बात ट्रेन को पटरी पर दौड़ाया जाएगा और ट्रेन की स्पीड का भी इस दौरान खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा।

कब से शुरु होगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन

बता दे देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल के बाद ही उसका टाइम टेबल बनाया जाएगा। रेलवे इसके लिए पूरी प्लानिंग भी कर रहा है। खास बात यह है कि इसको त्योहारी सीजन में शुरू किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को त्योहारी सीजन में सुविधाजनक और समय की बचत के साथ सफर रेलवे की ओर से वंदे भारत ट्रेन के जरिए मुहैया कराया जाएगा।

whatsapp channel

google news

 

देश भर में जल्द दौड़ेंगी 75 नई वंदे भारत

बता दे अभी केवल देश में 2 रूटों पर ही वंदे भारत ट्रेन चल रही है और तीसरे रूट पर जल्दी चलने वाली है। याद दिला दें 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि देश के 75 नए रूटों पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की प्लानिंग रेलवे मंत्रालय की ओर से चल रही है। रेल मंत्रालय नई तीसरी वंदे भारत ट्रेन के परिचालन के बाद अगले साल तक 74 और नई वंदे भारत ट्रेन के प्रोडक्शन को कंप्लीट कर लेगा।

Share on