पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, शोक में पंजाब संग पूरा राजनीतिक जगत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 26 अप्रैल 2023, 9:39 पूर्वाह्न

Parkash Singh Badal Death: राजनीति जगत को मंगलवार रात एक बड़ा झटका लगा। दरअसल पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार रात 8:28 पर दुनिया को अलविदा कह दिया। 96 साल की उम्र में प्रकाश सिंह बादल दुनिया को अलविदा कह चले और इसी के साथ राजनीतिक जगत को एक बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती थे और यही उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर आज सुबह मोहाली से भटिंडा उनके पैतृक गांव लाया गया है। बतादे मोहाली से भटिंडा बादल गांव तक आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में राजनीतिक जगत के कई दिग्गज शामिल होंगे।

Parkash Singh Badal

नहीं रहें प्रकाश सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल को कई दिनों से सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके चलते एक हफ्ते पहले उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने मंगलवार रात 8:28 पर दुनिया को अलविदा कह दिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर पंजाब में 26 और 27 अप्रैल को 2 दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा।

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सीमा द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 28 में शिरोमणि अकाली दल के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए आज 10:00 से 12:00 तक रखा जाएगा और 12:00 बजे उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ से राजपुरा, पटियाला. बरनाला, रामपुरा, भटिंडा होते हुए बादल गांव ले जाया जाएगा। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Parkash Singh Badal

प्रकाश सिंह बादल का राजनैतिक करियर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके थे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल उनके बेटे हैं। बता दे प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के एक छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। राजनीति की दुनिया में रुझान के साथ पंजाब की राजनीति से जुड़े और अपने जीवन के अंत समय तक राजनीति का प्रखर चेहरा रहें।

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दे सभी ने बीते दिनों उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की थी। वही उनका चले जाना राजनीति की दुनिया के लिए एक बड़ी हानि है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post