झूमर नृत्य पर झूमते प्रियंका गांधी का वीडियो हुआ वायरल, देखें विडियो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 01 मार्च 2021, 8:29 अपराह्न

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रणनीतिकार और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र -पुत्री राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। आम तौर पर दोनों की छवि युवा नेता की है लेकिन इन दिनो दोनों की अलग -अलग छवि उभरकर सामने आ रही है। कुछ ही दिनों पूर्व राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमे वे अपने बाजू का ऐब्स दिखाते हुए नजर आए थे। हाल ही में उनकी एक और तस्वीरे वायरल हुई थी जिसमें वे पुशअप करते हुए नजर आये थे। सांसद और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी और कांग्रेस की अहम् नेत्री प्रियंका गांधी इन दिनों एक के बाद एक कई मीटिंग कर रहे। वे बराबर विभिन्न जगहों का दौरा कर रहे हैं, और पब्लिकली मीटिंग भी कर रहे है।

अगर चुनावी नतीजो की बात करे तो बीते पांच सालों में जब से बीजेपी एक मजबूत पार्टी बनकर उभरी है, कांग्रेस की हालत दयनीय हो गयी है। जहाँ बीजेपी अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज करवा रही है तो वही कांग्रेस अपनी ऐतिहासिक हार दर्ज करवा रही है। चुनाव में जीत के लिये कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन हर बार उसे बीजेपी से कराऱी हार का स्वाद ही चखने को मिल रहा है। अब तो स्थानीय पार्टी का प्रदर्शन भी कांग्रेस से बेहतर हो गया है। इन सभी बातों को कांग्रेस के खात्मे के तौर पर भी देखा जा रहा। पार्टी पर लगे इस ठप्पे का निशान मिटाने के लिये राहुल- प्रियंका किसी भी तरह जनता के दिलो में स्थान बनाने और जनता का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है।

एक विपक्षी की भूमिका में भी कांग्रेस बराबर नाकाम साबित हो रही, क्योंकि वह सत्ता पक्ष को मजबूती से घेरती नजर नहीं आती। राहुल प्रियंका की मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में कुछ वीडियो और फोटो सोशल मिडीया पर वायरल हो गयी है।

जानकारी के मुताबिक इस वक्त प्रियंका गांधी असम में हैं, इस दौरान वह लखीमपुर पहुंची जहा कुछ जनजातियों- किशोरियों के साथ उनका ढाल की थाप पर का नृत्य वायरल हो गया है, वे इन जनजाति किशोरियों के साथ झूमर नृत्य करती हुई देखी जा रही है। हालाँकि इस वीडियो के बाद प्रियंका गांधी पर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन ना करने के भी आरोप लग रहे हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post