बिहार की शाही लीची का स्वाद चखेगें लंदन और दुबई के लोग, आज लंदन,कल दुबई पहुंचेगी

आपने बिहार के मुजफ्फर के शाही लीची का स्वाद अवश्य ही चखा होगा पर अब गौर करने वाली बात यह है कि मुजफ्फरपुर के लीची का स्वाद लंदन और दुबई तक जाएगा। जी हां अब अपने मुजफ्फरपुर के शाही लीची लंदन दुबई तक जाएगी और यह सब संभव हो पाया है कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के बदौलत।

बिहार के मुजफ्फरपुर के शाही लीची मंगलवार 25 मई को लंदन पहुंच जाएगी। 26 मई कीको यह दुबई पहुंचेगी।   कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह  न ए कहा कि जल्द ही राज्य के अन्य चीजों का निर्यात किया जाएगा। बिहार के शाही लीची  का निर्यात बिहार सरकार तथा कृषि और खाद्य उत्पाद विभाग (एपीडा) के प्रयास से किया जा रहा है।

कृषि सचिव एन सरवण कुमार ने कहा कि यह पहली  500 किलो शाही लीचीका निर्यात लंदन सफलतापूर्वक हो पाया है। मंगलवार को यह लंदन पहुंच जाएगा।वही  750 किलो लीची दुबई 26 मई को पहुंच जाएगा। इन सभी उत्पादों के निर्यात के लिए एकीकृत कीट प्रबंधन केंद्र एवं पौधा संरक्षण विभाग के द्वारा एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। शाही लीची के लिए भी यह प्रमाण पत्र जारी किया गया जिसके बाद किस का निर्यात संभव हो पाया।

आगे उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य कृषि उत्पादन निर्यात किया जाएगा।इन उत्पादों में से जर्दालू आम, मखाना, मगई पान आदि चीजें शामिल है। एपीडा के अध्यक्ष डा. एम अंगामुथ्थु ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि कोरोना का असर कम हो जाने के बाद बिहार के उत्पादों पर ही निर्यात का बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए पटना में एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

whatsapp channel

google news

 
Share on