Vande Bharat Train In Patna: पटना से गया का सफर 85 मिनट में करे पूरा, जाने रुट से लेकर शेड्यूल तक

Patna To Ranchi Vande Bharat Train Timing And Route: बिहारवासियों को भी जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है, जिसके साथ ही ना सिर्फ लोगों का सफर आसान हो जाएगा, बल्कि इसके साथ ही वह पहले के मुकाबले आधे वक्त में अपना सफर पूरा कर सकेंगे। फिलहाल रेलवे की ओर से ट्रेन का ट्रायल किया जा चुका है। ट्रेन के परिचालन से पटना से रांची का सफर करने वाले यात्री 6 घंटे 5 मिनट में अपना यह सफर पूरा कर सकेंगे। वहीं पटना से गया का सफर महज 85 मिनट का रह जाएगा। सोमवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा कर लिया गया है। वहीं पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन की समय सारणी भी सामने आ गई है।

पटना-रांची भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग

वही बात पटना से रांची के बीच चलने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टाइमिंग की करें तो बता दे कि यह ट्रेन सुबह 6:55 पर पटना से चलेगी और 8:30 पर गया जंक्शन पहुंचेगी। पटना से गया का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ आप सिर्फ 1 घंटे 25 मिनट में पूरा कर लेंगे। मौजूदा समय में पटना से गया जाने में करीबन 3 घंटे लगते हैं। यहां से 8:30 पर रवाना होने के बाद यह ट्रेन 12:40 पर दोपहर में रांची पहुंचेगी।

क्या है पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रूट

पटना स्टेशन से खुलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जहानाबाद पहुंचेगी। इसके बाद गया में रुकेगी। गया से खुलने के बाद कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा स्टेशन से होते हुए रांची पहुंचेगी वही। बात रांची से पटना के रूट की करे तो रांची से निकलने के बाद वापसी में मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, गया और जहानाबाद स्टेशन होते हुए पटना पहुंचेगी।

क्या होगी पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन की स्पीड

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड की बात करें तो बता दे कि यह 100 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ने में सक्षम है। हालांकि कई रूटों पर इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो जाएगी। ऐसे में तकरीबन 6 घंटे 5 मिनट में यह पटना से रांची का सफर तय करेगी। वहीं गया रेलवे स्टेशन की बात करें तो जहां पटना से गया पहुंचने में 1 घंटे 25 मिनट लगेंगे, तो वहीं गया से रांची जाने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। फिलहाल इस के किराए को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है। इस ट्रेन का शेड्यूल फिक्स माना जा रहा है और किराया जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

whatsapp channel

google news

 
Share on