आसान हुआ पटना से दिल्ली का सफर, बिहार परिवहन जल्द शुरु करेगा स्पेशल बसें, देखें रुट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 23 दिसम्बर 2022, 10:27 पूर्वाह्न

Patna To Delhi Bus Service: अब दिल्ली दूर नहीं…! यह बात हम नहीं बल्कि बिहार परिवहन निगम बोल रहा है, जो जल्द ही बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के बीच नई बसों का संचालन शुरू करने वाला है। इसे लेकर परिवहन विभाग की ओर से दिल्ली सरकार (Delhi Government) से बातचीत भी हो चुकी है। दोनों राज्यों की सहमति के साथ ही जल्द बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। दोनों राज्यों में सहमति बनाने के बाद बसों के संचालन को लेकर एक एग्रीमेंट भी किया जाएगा। इसके साथ ही शुरू होने वाली बस सर्विस पटना से दिल्ली (Patna To Delhi)  का सफर आसान, सुगम और दिलचस्प होगा।

Patna To Delhi Bus Service

पटना से दिल्ली के बीच चलेंगी बसें

बता दें कि मौजूदा समय में दिल्ली के आनंद बिहार रेलवे स्टेशन के नजदीक यूपी में कौशांबी बस अड्डे तक के लिए पटना निगम की बसों का संचालन किया जाता है, जिसके मद्देनजर हर दिन पटना और कौशांबी से एक-एक बसे आती-जाती है। इस रूट के लिए 6 बसें रखी गई है। मालूम हो कि कौशांबी दिल्ली का बॉर्डर इलाका माना जाता है। बस से उतरने के बाद यहां से यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए दूसरे वाहन की सेवा लेनी पड़ती है। यही वजह है कि यात्री लगातार पटना से दिल्ली बसों के संचालन की मांग कर रहे थे। बढ़ती मांग को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने पटना से सीधे दिल्ली बसें चलाने की योजना पर काम करना शुरू दिया है।

Patna To Delhi Bus Service

इन रूटों पर भी चलती है बसें

बता दें कि बिहार से झारखंड के लिए भी निगम की बसों का संचालन किया जाता है। पटना और मुजफ्फरपुर के बीच प्रतिदिन पीपीपी मोड में निगम की बसें रांची आती-जाती है। साथ ही पश्चिमी बंगाल के सिलीगुड़ी में किशनगंज से भी बसों का आवागमन होता है। हालांकि कई कारणों के चलते फिलहाल यह बस सर्विस ठप पड़ी है, लेकिन जल्द ही इनके फिर से शुरू होने की संभावना है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।