पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट, तेज हवा के साथ बिहार के इन हिस्सों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम का हाल बताते हुए कहा कि मौसम के शुष्क बने रहने की सम्भावना है। कहीं कहीं हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है। 28-29 दिसंबर को राज्य भर में हल्के से मध्यम स्तर के बारिश होने की भी बात मौसम विभाग ने कही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त हुए जानकारी के अनुसार, राज्‍य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्‍य हिस्‍से में तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना जताई गई है। इस दौरान राज्‍य के कुछ भागो में कोहरा छाए रहेंगे और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक राज्‍य के अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी हवा चल रही है , साथ ही सतह से 0.9 किमी ऊपर दक्षिण पूर्वी हवा का प्रसार होने से दक्षिण-पश्चिम बिहार और इसके आसपास के क्षेत्र् में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि एक उच्च दबाव का क्षेत्र भी विकसित हो रहा है, जिसके कारण रविवार से ही राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान मौसम शुष्क बना रहा।

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम के हाल की जानकारी यहाँ हम बिन्दुवार बता रहे हैं:

  • राज्य भर में छाया रहेगा कोहरा, हल्की बारिश के आसार
  • 8.1 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर
  • राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री
  • 11-13 डिग्री के बीच प्रदेश का न्यूनतम तापमान
  • 23-25 डिग्री के बीच प्रदेश का अधिकतम तापमान
  • न्‍यूनतम और अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं

राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस है। गया का तापमान 8.1 डिग्री बना हुआ है, और इसी के साथ यह प्रदेश का सबसे ठंडा ज़िला बना हुआ है। राजधानी पटना के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। पटना का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान की सूची

  • पटना 25.0 11.8
  • गया 24.6 8.1
  • भागलपुर 25.0 13.0
  • मुजफ्फरपुर 22.8 15.2
  • नालंदा 25.0 13.0
  • पूर्णिया 24.9 12.3
  • दरभंगा 23.6 13.0
  • सुपौल 24.6 13.8
  • गोपालगंज – 23.0 10.5
  • नवादा – 26.8 12.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Manish Kumar