पटना ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर पहुंची अक्षरा सिंह, एक कप चाय के लिए दिए दिल खोलकर पैसे।

राजधानी पटना की ग्रेजुएट चायवाली की दुकान पर अब सेलिब्रिटी भी पहुंच रहे हैं। पटना वीमेंस कॉलेज के बगल में ही मशहूर प्रियंका गुप्ता ने अपनी चाय के स्टॉल लगाया और उसके बाद बोरिंग कैनाल रोड में चाय का दुकान खुला है। भोजपुरी जगत की मशहूर अदाकारा और गायिका अक्षरा सिंह शनिवार को उनके यहां चाय की चुस्की लेने पहुंच गई। यहां पहुंचते ही सबसे पहले प्रियंका को गले लगाया फिर चाय पी और उन्होंने बिस्कुट भी मांगा।

Patna Graduate Chaiwali Akshara Singh

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को देखने के बाद चाय की दुकान पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। एक और लोग उनके साथ सेल्फी लेने लगे फिर दूसरी और मीडिया का भी जमावड़ा धीरे-धीरे लगने लगा। इसी दौरान प्रियंका से अक्षरा सिंह ने बातचीत की। अक्षरा सिंह ने उनकी खूब तारीफ की और हौसला बढ़ाया। अक्षरा सिंह ने प्रियंका को एक चाय के बदले 2100 रूपए दिए। हालांकि प्रियंका ने लेने से मना किया लेकिन उसके बावजूद भी अक्षरा सिंह ने उन्हें कहा कि आशीर्वाद स्वरुप रख लो इसके बाद प्रियंका ने यह पैसे अपने पास रख लिए।

Patna Graduate Chaiwali Akshara Singh

अक्षरा ने कहा कि ना केवल बिहार की लड़कियां नहीं बल्कि दूसरी जगह की लड़कियां को भी अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए और मजबूती से अपने आप के लिए अपने बलबूते खड़ा रहना चाहिए। प्रियंका ने मीडिया को कहा कि उन्हें मालूम नहीं था कि मैं यहां आएगी। मेरे लिए यह सरप्राइज था। उनके आने से प्रियंका बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि मैं अक्षरा सिंह के काफी सुनती हो। बता दें कि प्रियंका का घर बिहार के पूर्णिया जिला में है। प्रियंका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी फिर जब नौकरी नहीं लगी तो उन्होंने आत्मनिर्भर बनने के लिए खुद का चाय स्टाल राजधानी की सड़क के किनारे खोल दिया।

Share on