Patna Graduate Chaiwali ने रो-रोकर कहा बंद कर रही हूं दुकान, वजह सुनकर भड़क गए लोग

Patna Graduate Chaiwali: बिहार की राजधानी पटना के वुमन्स कॉलेज के पास चाय का स्टाल लगाने वाली ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता (Patna Graduate chai wali Priyanka Gupta) तो आपको याद ही होंगी, बीते एक साल में ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका गुप्ता ने सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक काफी पॉपुलरिटी बटोरी है।

वही कुछ दिन पहले यह खबर भी आई थी कि प्रियंका गुप्ता ने अपनी चाय का स्टाल यहां से बोरिंग रोड पर शिफ्ट कर लिया था, लेकिन अब नगर निगम में जब उनके इस स्टॉल को भी हटा दिया, तो वह इसके लिए हर जगह गुहार लगा कर थक गई है। वही सुनवाई ना होने के बाद अब उन्होंने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वह रोती और अपनी दुकान को बंद करने की बात कहती नजर आ रही है।

बंद कर रही है ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका अपनी दुकान

इस वीडियो में प्रियंका गुप्ता रोते हुए यह कह रही हैं कि अब उन्हें अपना काम बंद करना पड़ेगा। ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका ने रोते हुए कहा- वह अपनी हद भूल गई थी। उन्होंने अपना गुस्सा बाहर निकालते हुए यह भी कहा कि बिहार की लड़कियों को केवल किचन तक सीमित रहना चाहिए। उन्हें उससे आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता। प्रियंका ने इस दौरान नगर निगम पर भी कई आरोप लगाए।

whatsapp channel

google news

 

ग्रेजुएट चायवाली ने लगाए नगर निगम पर आरोप

वहीं इस वीडियो में प्रियंका गुप्ता पटना नगर निगम पर भी कई गंभीर आरोप लगाती नज़र आई। प्रियंका ने कहा- जहां भी अपना ठेला लगाती थी, वहां से उनका ठेला गायब हो जाता था। उन्होंने कहा कि जब उनके पास कमिश्नर सर से परमिशन थी, तो बार-बार उनके स्टॉल को क्यों हटाया जाता था… उन्हें इसका जवाब कौन देगा…। प्रियंका ने कहा कि वह सिस्टम से हार गई है। उन्होंने आखिर में नगर निगम को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अब अपनी कंपनी बंद करने जा रही है।

वायरल हुआ ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका का वीडियो

ग्रेजुएट चाय वाली प्रियंका ने अपने इस वीडियो में कहा कि जहां अवैध शराब बेची जाती थी वहां सिस्टम एक्टिव नहीं रहता, जबकि लड़कियों को बिजनेस करने पर बिहार में परेशान किया जाता है। वह बिहार के सिस्टम से हार गई है। प्रियंका का यह रोता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं, तो वही कई लोग प्रियंका गुप्ता के सपोर्ट में उतरते हुए सिस्टम की इस हरकत पर भड़कते नजर आ रहे हैं।

Share on