पिता से बोली झूठ, दोस्त से लिया पैसे उधार; जानें कैसे बनी प्रियंका गुप्ता ‘ग्रेजुएट चायवाली’

Priyanka Gupta Graduate Chaiwali Success Story: पटना के ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता इन दिनों हर जगह खबरों में छाई हुई है। प्रियंका का नाम पिछले साल 11 अप्रैल को सबसे पहली बार सुर्खियों में आया था। इस दौरान चायवाली के नाम से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल प्रियंका पहली बार पटना पिता से सहमति लेकर पढ़ने आई थी, लेकिन यहां आने के बाद उनका सपना पूरी तरह से बदल गया। ऐसे में प्रियंका ने न सिर्फ अपने सपने को पूरा करने के लिए पिता से झूठ बोला, बल्कि अपने दोस्त से उधार भी लिया। क्या है प्रियंका के ग्रेजुएट चायवाली बनने की कहानी…? आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

Graduate Chaiwali

दिलचस्प है प्रियंका का ‘ग्रेजुएट चायवाली’ बनने का सफर

प्रियंका गुप्ता बिहार के पूर्णिया की रहने वाली है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वाराणसी से पूरी की है। साल 2019 में प्रियंका ने ग्रेजुएट किया था। ग्रेजुएशन करने के साथ ही उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग की थी। हालांकि ग्रेजुएशन के बाद 2 साल उन्होंने बैंक की तैयारी करने में लगा दिए। बैंकिंग के एग्जाम में फेल होने के बाद प्रियंका के मन में खुद का टी स्टॉल खोलने का प्लान आया।

एमबीए चायवाला बना प्रेरणा

दरअसल प्रियंका के दिमाग में यह प्लान एमबीए चायवाले से इंस्पायर होकर आया था। अपने इस प्लान को हकीकत का रूप देने के लिए उन्होंने अपने पिता से झूठ बोला और पढ़ाई करने के बहाने जनवरी 2022 में पटना आ गई। इस दौरान प्रियंका के मन में सबसे पहला ख्याल बिजनेस के लिए एक अच्छी जगह ढूंढने का था। इसके लिए उन्होंने पटना वूमंस कॉलेज के सामने अपना टी स्टॉल खोलने का फैसला किया

whatsapp channel

google news

 

दोस्त से उधार लेकर प्रियंका ने खोला टी स्टॉल

टी-स्टॉल खोलने की प्लानिंग पूरी तरह से तैयार थी। इसके लिए उन्होंने जगह का भी चयन कर लिया था। ऐसे में अब सिर्फ उन्हें जरूरत थी पैसों की… और इसके लिए उन्होंने अपने बचपन के दोस्त से बात की और उससे 30,000 रुपए का उद्धार लेकर अपने टी स्टॉल का शुभारंभ किया। पटना के वूमंस कॉलेज के बाहर जब प्रियंका ने अपना टी-स्टॉल खोला तो शुरुआत में उन्हें कुछ मुश्किलें भी हुई, लेकिन धीरे-धीरे उनका बिजनेस भी बढ़ता गया और उनका नाम भी खबरों के गलियारों में छाता गया।

Graduate Chaiwali

फेमस है प्रियंका की ग्रेजुएट चायवाली दुकान

प्रियंका गुप्ता की ग्रेजुएट चायवाली शॉप आज सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मशहूर है। पटना के वूमेंस कॉलेज के बाद बोरिंग रोड में  प्रियंका गुप्ता का टी स्टॉल है। आज प्रियंका गुप्ता बॉलीवुड से लेकर साउथ स्टार्स के बीच भी काफी पॉपुलर है। इतना ही नहीं कई स्टार अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने बिहार की प्रियंका गुप्ता के टी-स्टॉल पर भी नजर आ चुके हैं।

प्रियंका गुप्ता ने अपने इस सक्सेस की कहानी को साझा करते हुए एक बार खुद बताया था कि जब उन्होंने टी-स्टॉल खोला तो कई लोगों ने इसका विरोध किया, तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आया कि चौराहे पर कोई लड़की चाय का टी-स्टॉल लगाए। ऐसे में उन्हें लोगों की अजीबो-गरीब बयान वाली जुबान भी सुननी पड़ी, लेकिन कुछ कर दिखाने के जज्बे ने उन्हें उनके इरादों पर टिकाये रखा, जिसके चलते आज वह कामयाबी के इस मुकाम को छू पाई है।

क्या है ग्रेजुएट चायवाली की चाय रेट लिस्ट

बता दे प्रियंका गुप्ता अपनी चाय की दुकान पर पांच अलग-अलग तरह की चाय बेचती है, जिसमें कुल्लड़ चाय, पान चाय, मसाला चाय, चॉकलेट चाय से लेकर कुकीज़ चाय भी शामिल है। मसाला चाय, चॉकलेट चाय और पान चाय की कीमत ₹20 है, जबकि कुल्हड़ वाली चाय की कीमत ₹15 और कुकीज़ चाय की कीमत ₹10 है।

Share on