Patna Floating Restaurant: तैरते फ्लोटिंग रेस्तरां में उठाएं बिहारी खाने का लुत्फ, जाने खर्च से लेकर खासियत तक सबकुछ

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 फरवरी 2023, 12:57 अपराह्न

Patna Floating Restaurant Online Booking: अब तैरते पानी में रेस्टोरेंट के खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो पटना आ जाइए… जहां आपको गंगा में तैरते हुए रेस्टोरेंट (Patna Floating Restaurant) में खाने-पीने के साथ-साथ घूमने और प्रकृति के नजारे का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। पटना के गंगा घाट पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ‘एमवी गंगा विहार’ (MV Ganga Vihar) नाम के जलायान का उद्घाटन कर दिया है। उद्घाटन के इस मौके पर तेजस्वी यादव ने फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को पटना वासियों के लिए एक बड़ा तोहफा बताया।

MV Ganga Vihar

क्या है पटना के फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की खासियत

पटना के इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के जरिए लोग प्राचीन पटना के साथ-साथ नए पटना को भी देख सकेंगे। बता दे गंगा विहार हर दिन एनआईटी के पास गंगा घाट से खुलेगी और इसके बाद यह गंगा नदी की सैर कराते हुए दर्शनीय और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराएगी। खास बात यह है कि एमवी जलायान के जरिए पटना गुरुद्वारा, गुरु का बाग के साथ तमाम दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी किया जा सकता है। लोग इस जहाज पर अपने परिवार के साथ सिर्फ घूमने की नहीं बल्कि जन्मदिन पार्टी करने, शादी की सालगिरह मनाने, रिंग सेरेमनी करने से लेकर कई फंक्शंस के लिए भी इसे बुक भी करा सकते हैं।

MV Ganga Vihar

बता दे हर दिन गंगा विहार को सुबह 11:00 बजे शुरू किया जाएगा। इस जलायान में एक रेस्टोरेंट भी बनाया गया है, जिसकी क्षमता 48 लोगों की है। इसके साथ ही इस जलायान में दो कमरे भी हैं जिसमें एक वीआईपी लॉज है और एक प्राइवेट लॉज शामिल है। साथ ही इसकी छत पर 30 लोगों के लिए ओपन एरिया भी रखा गया है, जहां पर लोग आराम से घूम सकते हैं और गंगा के नजारे का लुत्फ उठा सकते हैं। इस जलायान का परिचालन बिहार पटना विभाग द्वारा किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल इसका टेंडर निजी कंपनी को दिया गया है।

MV Ganga Vihar

कितना होगा गंगा विहार एमबी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का किराया

बात इसके किराए की करें तो बता दे कि कंपनी के जनरल मैनेजर मधुकर कुमार द्वारा साझा जानकारी में बताया गया है कि एक व्यक्ति के लिए आधे घंटे के भ्रमण के लिए इसमें ₹300 चार्ज किए जाएंगे और अगर उनके साथ 3 साल से 6 साल के बीच का कोई बच्चा है, तो उसकी टिकट का किराया ₹200 होगा।

वहीं बात इसकी बुकिंग की करें तो बता दे कि अगर 40 व्यक्तियों के लिए इसे 2 घंटे की बुकिंग करने पर 25000 रुपए देने होंगे। 40 व्यक्तियों से ज्यादा के लिए इसकी बुकिंग करने पर प्रति व्यक्ति 200 रुपए चार्ज बढ़ जाएगा। शाम में 3 घंटे के लिए बुकिंग करने पर 35000 रुपए और 4 घंटे के लिए बुकिंग करने पर 45000 रुपए देने होंगे। इसके साथ ही बता दे कि देर शाम में इसकी 5 घंटे की बुकिंग के लिए 35000 रुपए फीस देनी होगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।